22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedबदल गए UPI से जुड़े नियम, ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी, जल्द मिलेगी ऑफलाइन...

बदल गए UPI से जुड़े नियम, ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी, जल्द मिलेगी ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में यूपीआई से जुड़े भी बड़े फैसले लिये गए हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने स्टेटमेंट में इस बारे में जानकारी दी। आरबीआई ने यूपीआई लाइट पर ट्रांजेक्शन लिमिट को बढ़ा दिया गया है। वहीं, जल्द ही ऑफलाइन पेमेंट्स की सुविधा भी लायी जाएगी। आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई पेमेंट्स (UPI को बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। इनमें यूपीआई लाइट पर ट्राजेक्शन लिमिट को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करना भी शामिल है। दास ने यह भी कहा कि जल्द ही यूपीआई के जरिए ऑफलाइन पेमेंट्स की सुविधा को भी लाया जाएगा। साथ ही यूपीआई प्लेटफॉर्म पर कन्वर्सेशनल पेमेट्स की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

बढ़ी ट्रांजेक्शन लिमिट
इस तरह आरबीआई की इस एमपीसी बैठक में यूपीआई से जुड़ी तीन घोषणाएं हुई हैं। पहला यूपीआई पर कन्वर्सेशनल पेमेंट्स की सुविधा लायी जाएगी। यूपीआई पर ऑफलाइन पेमेंट्स की सुविधा होगी। तीसरी- यूपीआई लाइट पर ट्रांजेक्शन लिमिट को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है।

इस साल महंगाई दर के 5.4 फीसदी पर रहने का अनुमान
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि साल 2023-24 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति यानी खुदरा महंगाई दर के 5.4 फीसदी पर रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में खुदरा महंगाई के 6.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.7 फीसदी, चौथी तिमाही में 5.2 फीसदी और वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

600 अरब डॉलर के पार गया विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रुपया जनवरी, 2023 से स्टेबल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार चला गया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...