6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedभारत को LNG की आपूर्ति करने में डिफॉल्ट हुआ रूस, नहीं भेजी...

भारत को LNG की आपूर्ति करने में डिफॉल्ट हुआ रूस, नहीं भेजी कम से कम 5 खेप

Published on

नई दिल्ली

रूस तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की कम से कम पांच खेपें भारत भेजने में डिफॉल्ट रहा है। रूस द्वारा भारत को गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनियों में से एक पर जवाबी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ऐसा हुआ है। इसके बाद भारत को एलएनजी की कम-से-कम पांच खेपों की आपूर्ति में चूक हुई है। दरअसल, भारत की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने रूसी गैस उत्पादक कंपनी गैजप्रॉम के साथ एक सौदा किया था। यह सौदा गैजप्रॉम की सिंगापुर स्थित इकाई से सालाना 28.5 लाख टन एलएनजी का आयात करने को लेकर था। जून से अब तक गैजप्रॉम इस अनुबंध के तहत एलएनजी की पांच खेपों की आपूर्ति कर पाने में डिफॉल्ट कर गई है।

गैजप्रॉम ने बताया यह कारण
एलएनजी की आपूर्ति ना कर पाने के लिए गैजप्रॉम ने प्रतिबंधों की वजह से गैस जुटाने में हो रही दिक्कतों का हवाला दिया है। दो सूत्रों ने इस मामले की जानकारी दी। हालांकि, अनुबंध की शर्तों में इसका उल्लेख है कि आपूर्ति न की जा सकी मात्रा को बाद में भेजा जाएगा। लेकिन रूसी गैस कंपनी ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि इन पांच खेपों की गैस कब और किस तरह समायोजित की जाएगी।

अन्य देशों में विकल्प तलाश रही गेल
सूत्रों के मुताबिक, गैजप्रॉम ने गेल से कहा है कि अब से वह एलएनजी आपूर्ति की बेहतरीन कोशिश करेगी। इस बीच, गेल ने अमेरिका एवं पश्चिम एशिया में अन्य स्रोतों से गैस आपूर्ति के विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है।

रूस ने 31 कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध
रूस ने पिछले कुछ महीनों में 31 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें रूसी गैस को यूरोप ले जाने वाली यमल पाइपलाइन के पोलैंड वाले हिस्से के अलावा गैजप्रॉम की जर्मनी की पूर्व इकाई भी शामिल है। इन प्रतिबंधों का मकसद स्वीकृत संस्थाओं को रूसी गैस की आपूर्ति में कटौती करना था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...