नई दिल्ली
अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन सबसे ज्यादा मंथली एवरेज सैलरी के मामले में वह चौथे नंबर पर है। स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग और सिंगापुर के लोगों की मंथली एवरेज सैलरी अमेरिका के लोगों से ज्यादा है। World of Statistics के मुताबिक यूरोप का प्लेग्राउंड कहे जाने वाले देश स्विट्जरलैंड के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी टैक्स काटने के बाद 6,298 डॉलर यानी करीब 5,21,894 रुपये है। इसके बाद लक्जमबर्ग का नंबर है। इस छोटे से यूरोपीय देश के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी 5,122 डॉलर है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एशियाई देश सिंगापुर है। इस देश के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी 4,990 डॉलर है।
सबसे ज्यादा एवरेज मंथली सैलरी के मामले में अमेरिका चौथे नंबर पर हैं। अमेरिका के लोगों की मंथली एवरेज सैलरी 4,664 डॉलर यानी 3,86,497 डॉलर है। इस लिस्ट में टॉप 10 में आइसलैंड (4,383 डॉलर), खाड़ी देश कतर (4,147 डॉलर), डेनमार्क (3,570 डॉलर), नीदरलैंड्स (3,550 डॉलर), यूएई (3,511 डॉलर) और नॉर्वे (3,510 डॉलर) शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी 3,263 डॉलर, जर्मनी की 3,051 डॉलर, कनाडा की 2,988 डॉलर और यूके के लोगों की 2,958 डॉलर है।
भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश
इस लिस्ट में भारत 64वें नंबर पर है। भारत के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी 594 डॉलर यानी 49,227 रुपये है। पड़ोसी देश चीन की एवरेज मंथली सैलरी 1,002 डॉलर है। ब्रिक्स देशों में दक्षिण अफ्रीका की मंथली एवरेज सैलरी सबसे ज्यादा है। इस देश में यह 1,213 डॉलर है। रूस में यह 507 डॉलर और ब्राजील में 421 डॉलर है। बांग्लादेश के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी 251 डॉलर है जबकि पाकिस्तान में यह 159 डॉलर यानी करीब 13,175 रुपये है।
