9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ एसयूवी, बॉलीवुड के दबंग का...

सलमान खान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ एसयूवी, बॉलीवुड के दबंग का बाल न बांका कर पाएगी लॉरेंस बिश्नोई की सेना!

Published on

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही लगातार धमकियों के बीच ऐक्टर सलमान भी अपनी सुरक्षा के तमाम इंतजामात कर रहे हैं और इस वास्ते उन्होंने अपने लिए एक और बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है। जी हां, बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के पास पहले से ही एक बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल है और अब उन्होंने एक और निसान पेट्रोल दुबई से मंगाई है, जो कि सुरक्षा और पावर के मामले में जबरदस्त है और इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सलमान की सुरक्षा को प्राथमिकता
सलमान खान ने हाल ही में लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी भी खरीदी है और अक्सर इसके साथ देखे भी जाते रहे हैं। लेकिन बीते दिनों मुंबई में एनसीपी नेता और अपने बेहद अजीज दोस्त बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा की पुख्ता करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। दरअसल, सलमान खान लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं और उनके मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी भी हो चुकी है। अब बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से मामला और बिगड़ गया है और ऐसे में फिलहाल सलमान बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं।

सुरक्षा के मामले में धांसू हैं निसान पेट्रोल
फिलहाल आपको सलमान खान की नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल के बारे में बताएं तो इस एसयूवी में B6 या B7 लेवल का प्रोटेक्शन दिया गया है, यानी इसमें 78 एमएम तक मोटे ग्लास लगे होते हैं और ये बुलेट हिट को झेलने में सक्षम होते हैं। निसान पेट्रोल में 5.6 लीटर का V8 इंजन लगा होता है, जो कि 405 एचपी की मैक्सिमम पावर और 560 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस यह पावरफुल एसयूवी काफी ऊंची भी है और इसके इंटीरियर से लेकर फीचर्स और कंफर्ट भी बेहद जबरदस्त हैं।

सलमान के पास ढेरों लग्जरी कारें
आपको बता दें कि सलमान खान के पास अब काफी सारी बुलेटप्रूफ गाड़ियां हो गई हैं और उन्हें वाई प्लस सिक्यॉरिटी भी मुहैया की गई है। आने वाले समय में सिकंदर और सिंघम अगेन समेत अन्य फिल्मों में नजर आने को तैयार सलमान खान के पास दो-दो निसान पेट्रोल के साथ ही टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज बेंज जीएलई 43 एएमजी, लेक्सस एलएक्स, ऑडी आरएस7, मर्सिडीज बेंज जीएलएस, ऑडी ए8एल, बीएमडब्ल्यू एक्स6, पोर्शे कायने समेत अन्य महंगी कारें हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...