13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedहवा और पानी से वैज्ञानिकों ने बनाया जेट फ्यूल! 9 दिन में...

हवा और पानी से वैज्ञानिकों ने बनाया जेट फ्यूल! 9 दिन में मिला पांच हजार लीटर से ज्यादा ईंधन

Published on

मैड्रिड

क्या आपको पता है कि हवाई जहाज में पड़ने वाला जेट फ्यूल कैसे मिलता है? जवाब होगा क्रूड ऑयल। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रूड ऑयल की जगह हमें हवा से जेट फ्यूल मिल सकता है? वैज्ञानिकों ने ये खोज की है। मामला स्पेन के मोस्टोल्स का है, जहां शोधकर्ताओं ने दिखाया है कि एक बाहरी प्रणाली से फ्यूल बनाया जा सकता है, जो जेट फ्यूल में काम आ सकता है। इसमें तीन आसान चीजों का इस्तेमाल किया गया। पहला सूर्य की रोशनी, कार्बन डाईऑक्साइड और पानी के कण।

ये सोलर केरोसिन पेट्रोलियन से मिलने वाले जेट फ्यूल का विकल्प बन सकता है, जो विमान से निकलने वाले ग्रीन हाउस गैस को कम करने में मदद करेगा। साइंस न्यूज की खबर के मुताबिक ETH ज्यूरिख के इंजीनियर एल्डो स्टीनफेल्ड ने कहा कि इस प्रक्रिया से मिलने वाले फ्यूल को जलाने पर उतना ही कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है, जितना इसे बनाने में इस्तेमाल किया गया हो। इस कारण ये फ्यूल कार्बन न्यूट्रल है।

ऊर्जा से भरा होता है जेट फ्यूल
उड्डयन क्षेत्र लगभग 5 फीसदी मानव जनित ग्रीन हाउस गैस के लिए जिम्मेदार हैं। एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के रासायनिक भौतिक विज्ञानी एलेन स्टेचेल जो इस रिसर्च में शामिल नहीं थे, कहते हैं कि जेट फ्यूल का स्थाई विकल्प खोजना मुश्किल साबित हुआ है, खासकर लंबी दूरी वाले विमानों के लिए क्योंकि जेट फ्यूल में बहुत ज्यादा ऊर्जा होती है। 2015 में स्टेनफेल्ड और उनके सहयोगियों ने लैब में सौर जेट फ्यूल बनाया था, लेकिन किसी ने भी इसे एक सिंगल सिस्टम के जरिए मैदान में नहीं बनाया।

कैसे बनाया जेट फ्यूल
स्टेनफेल्ड और उनकी टीम ने 169 कांच का इस्तेमाल कर सूर्य के प्रकाश को एक 15 मीटर लंबे टावर पर एक जगह फोकस किया। जिस जगह फोकस किया। इस रिएक्टर में एक खिड़की थी, जिसके जरिए लाइट अंदर जा सकती थी। इसमें सेरिया (Ceria) नाम का कैमिल लगाया गया जिसमें छोटे-छोटे छेद थे। जब सूर्य की गर्मी सेरिया को जलाने लगी तो इसने कार्बन डाइऑक्साइड और पानी के वाष्प के साथ रिएक्शन किया, जिसके जरिए Syngas यानी Hydrogen और कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण तैयार हुआ। टावर के एक पाइप से सिनगैस नीचे आती और एक मशीन के जरिए केरोसिन और अन्य हाइड्रोकार्बन में कन्वर्ट किया जाता है। 9 दिन में 5,191 लीटर सिनगैस शोधकर्ताओं ने प्राप्त किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...