20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedशालीन को हुआ टीना से प्यार, एक्स वाइफ बोलीं- टीवी पर मजाक...

शालीन को हुआ टीना से प्यार, एक्स वाइफ बोलीं- टीवी पर मजाक मत बनवाओ

Published on

‘बिग बॉस 16’ में हर रोज इक्वेशन बदलती दिख रही है. शालीन भनोट और टीना दत्ता गेम के लिए लव एंगल बनाते दिख रहे हैं. एक एपिसोड में तो शालीन ने मजाक में ही सही, लेकिन टीना के प्रति अपने प्यार को जाहिर तक कर दिया था. हालांकि, टीना ने उन्हें रिप्लाई नहीं दिया, वह बात अलग है, लेकिन दर्शकों के बीच दोनों का प्यार जिस तरह से परवान चढ़ रहा है, इसको लेकर चर्चा जरूर हो रही है. और इसी बीच सामने आ रही हैं, शालीन भनोट की एक्स-वाइफ दलजीत कौर.

दलजीत कौर को शालीन और टीना के बीच बढ़ रहीं नजदीकियों से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उनका इतना जरूर कहना है कि जिस तरह से शालीन, नेशनल टेलीविजन पर उनके तलाक और बाकी की चीजों को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं, वह ठीक नहीं. शालीन यह न भूलें कि उनका आठ साल का एक बच्चा है जो टीवी पर ये सारी बातें सुनकर परेशान हो सकता है. उसपर बुरा प्रभाव तक पड़ सकता है.

शालीन की दोस्त नहीं हैं दलजीत
शालीन ने कुछ एपिसोड पहले टीना दत्ता संग उनके और दलजीत कौर के तलाक पर बात की थी. शालीन का यह तक कहना था कि दलजीत कौर और वह अच्छे दोस्त हैं. इसपर एक्ट्रेस ने ट्वीट कर सफाई दी थी. लिखा था कि नहीं, मैं तुम्हारी बेस्टफ्रेंड नहीं हूं शालीन. महीने में एक या दो बारी मिलना, वह भी बच्चे से, इससे हमारी दोस्ती नहीं हो जाती है. मैं तुम्हारी लव लाइफ की दुआ मांगती हूं, लेकिन मुझे या मेरे से जुड़ी चीजों को इन सबके बीच में मत लेकर आओ. और तुम इस बात को मजाक के तौर पर देख रहे हो? टीना तुम्हारे लिए मेरे मन में कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं हैं.

टीना और शालीन की बढ़ती नजदीकियों पर किया दलजीत ने कॉमेंट
अब अपने इस बयान पर ही बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में दलजीत कौर ने कहा कि बिग बॉस के घर के अंदर जब शालीन ने मुझे अपना बेस्टफ्रेंड बताया तो अपसेट होने की जगह मैं थोड़ा ज्यादा परेशान इसलिए हो गई, क्योंकि मुझे यह बात पसंद नहीं आई जो उन्होंने टीना दत्ता से कही कि हम दोनों का रिश्ता एक छोटी सी चीज के पीछे टूटा. मैं भी बिग बॉस का हिस्सा रही हूं, सीजन 13 का. वहां मैं 15 दिन रही, लेकिन मैंने उस दौरान शालीन से जुड़ी कोई बात पर डिसकशन नहीं किया. न ही रिश्ते का मजाक बनाया और न ही ब्रेकअप को लेकर बात की. शालीन को कोई फोन नहीं आया, जब मैं बिग बॉस हाउस के अंदर थी. मुझे फोन्स आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने नेशनल टीवी पर हमारे रिश्ते पर बात की है. जब मैं बिग बॉस में थी तो मैं आसानी से रोकर अपनी बातें वहां रख सकती थी. जनता को अपने टूटे रिश्ते के बारे में बता सकती थी, लेकिन मैंने नहीं किया.

तलाक के सदमे से बाहर निकलने में लगे सात साल
दलजीत कौर ने टीना दत्ता और शालीन के बीच बढ़ रहीं नजदीकियों पर कॉमेंट कर कहा कि अगर दोनों साथ में रहते हैं तो मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता. दोनों खुश रहें, मैं तो यही चाहूंगी. मैं अपने हैप्पी स्पेस में हूं. मैं बस यह नहीं चाहती कि मेरा आठ साल का बेटा जेडन नेशनल टीवी पर ये सारी चीजें देखे और सुने. दलजीत कौर ने शालीन पर फिजिकल अब्यूज और दहेज की मांग रखने का आरोप लगाया था. इसपर कॉमेंट न करने के लिए पहले तो दलजीत कौर ने कहा, फिर बाद में बोलीं कि वह सब बीत चुका है और मैं अपने बीते हुए कल की बात नहीं करना चाहती. सात साल लगे मुझे इससे बाहर निकलने में और अब मैं खुद को एक मजबूत इंसान देखती हूं. मैं यह नहीं कहूंगी कि जब कोई शादी टूटती है तो उसमें हमेशा पुरुष की ही गलती होती है, महिला की भी गलती हो सकती है. शालीन को यह समझना होगा कि तलाक की बात वह नेशनल टीवी पर न करे और उसका मजाक न बनवाए. मैं समझती हूं कि वह बिग बॉस में हैं और पर्सनल चीजें इस शो में बाहर आती हैं, लेकिन उसे थोड़ा आत्मसम्मान बनाकर रखना होगा और इन बातों को करने से बचना भी होगा. मैं चाहती हूं कि किस्मत उन्हें दूसरा चांस दे और हम दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ें. बीते हुए कल की ओर मुड़कर न जाएं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...