9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'दिवाली से पहले मारेंगे', शहनाज गिल के पिता को मिली जान से...

‘दिवाली से पहले मारेंगे’, शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Published on

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी दी गयी है. खबर है कि विदेशी नम्बर से फोन कर युवकों ने दिवाली से पहले मारने की धमकी संतोक को दी. ब्यास से तरान्तरन जाते समय शहनाज गिल के पिता को फोन आया था. गालियां देने के बाद युवकों ने कहा कि दिवाली से पहले उनको घर में घुसकर मारेंगे. संतोक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी हैं.

पहले भी हो चुका है हमला
इससे पहले भी संतोक सिंह सुख को मारने की कोशिश की जा चुकी है. साल 2021 में संतोक ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था. 25 दिसंबर को संतोक पर दो अनजान शख्स ने हमला किया था. इन लोगों ने संतोक पर गोली चलाई थी. बताया गया था कि यह वाकया अमृतसर का था. यह दोनों शख्स बाइक पर आए थे. इस हादसे से संतोक बाल-बाल बचे थे.

संतोक इस मौके पर एक इवेंट में जा रहे थे. उनके ड्राइवर ने गाड़ी को एक ढाबे के वॉशरूम के पास पार्क किया था. गाड़ी में संतोक अकेले बैठे थे, जब दो अनजान लोग बाइक पर आए और उनपर गोली चला दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोक सिंह सुख के बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाया था, जिसके बाद हमलावर भाग गए थे. बॉडीगार्ड ने हमलावर पर ईंटें फेंकी थीं.

शहनाज संग रहा उलझ रहा है रिश्ता
पिता संतोक और एक्ट्रेस शहनाज गिल का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. जब बिग बॉस 13 में शहनाज गिल आई थीं, तब संतोक ने उन्हें सपोर्ट किया था. हालांकि बाद में उन्होंने शहनाज के बारे में बुरी बातें करनी शुरू कर दी थीं. संतोक एक समय पर बेटी शहनाज से इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने ऐलान किया था कि वह बेटी से कभी जिंदगी में दोबारा बात नहीं करेंगे.

संतोक सिंह सुख ने कहा था कि चंडीगढ़ में शहनाज गिल शूटिंग के लिए गई थीं, लेकिन परिवार से मिलने के लिए नहीं आईं. उन्होंने कहा था, ‘उस शूट की जगह से हमारा घर बस दो घंटों की दूरी पर था, लेकिन शहनाज हमसे मिलने नहीं आईं. मुझे उसकी शूटिंग के बारे में मीडिया की रिपोर्ट्स से ही पता चला था. उसने मुझे बताया भी नहीं था.’

शहनाज गिल की बात करें तो अब वह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाली हैं. शहनाज, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा हैं. इससे पहले उन्हें पंजाबी फिल्म हौंसला रख में देखा गया था. यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी.

 

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...