डायरेक्टर साजिद खान जबसे ‘बिग बॉस 16’ में गए हैं, लोगों के गले के नीचे यह बात नहीं उतर पा रही है. कई सेलेब्स ने साजिद खान पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उनका यह भी कहना है कि सलमान खान कैसे एक सेक्शुअल प्रीडेटर को घर के अंदर जाने दे सकते हैं. हालांकि, साजिद खान का कहना है कि उन्हें भी एक दूसरा मौका मिलना चाहिए, जैसे बाकी सबको मिलता है. वह शुरू से शुरुआत करना चाहते हैं. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर साजिद खान पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, शर्लिन चोपड़ा उन 9 महिलाओं में से एक रहीं थीं, जिन्होंने साजिद खान पर मीटू का आरोप लगाया था.
शर्लिन ने फिर किया साजिद के खिलाफ ट्वीट
शर्लिन चोपड़ा ने बार फिर ट्विटर के जरिए सलमान खान से अपील की है. उनका कहना है कि बिग बॉस हाउस में जाने का मौका अगर उन्हें मिले तो वह एक सर्वाइवर होकर मोलेस्टर का सामना करेंगी. शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, “उन्होंने मेरे ऊपर अपना प्राइवेट पार्ट फ्लैश किया. मुझे उसे 0 से 10 के स्केल में रेट करने को कहा. मैं बिग बॉस हाउस में जाना चाहती हूं और उन्हें रेटिंग देना चाहती हूं. चाहती हूं कि देश देखे कि एक सर्वाइवर कैसे मोलेस्टर का सामना करता है और उससे डील करता है. सलमान खान सर, प्लीज आप इस चीज का स्टैंड लीजिए.”
इससे पहले भी शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर सलमान खान पर नाराजगी जाहिर की थी. साथ ही उनपर सवाल खड़े किए थे. शर्लिन चोपड़ा ने लिखा था, “अगर साजिद ने सलमान खान सर के करीबी या जानी-मानी लड़की को मोलेस्ट किया होता तो क्या वह उन्हें तब भी बिग बॉस के घर के अंदर जाने की अनुमति देते? उन लड़कियों का क्या, जिन्होंने यह दर्द बर्दाश्त किया, साजिद के साथ जो उनका शॉकिंग एक्स्पीरियंस रहा?”
शर्लिन चोपड़ा ने साल 2005 का एक किस्सा बताते हुए ट्वीट किया था. शर्लिन चोपड़ा का कहना था कि साजिद खान ने 2005 में अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज किया और शर्लिन से खराब चीजें करने को कहा. सिर्फ शर्लिन ही नहीं, जिया खान, करिश्मा उपाध्याय, मंदाना करीमी, सिमरन सुरी, अहाना कुमरा, सलोनी चोपड़ा और रेचेल व्हाइट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने साजिद खान पर मीटू आरोप लगाया था.
