29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedमुंबई लोकल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है...

मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है छठी लाइन, गोरेगांव तक तैयार…

Published on

मुंबई

करीब एक महीने से पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों का परिचालन लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। 7 अक्टूबर से रेलवे ने गोरेगांव से खार के बीच छठी लाइन के कनेक्शन का काम शुरू किया था। इस दौरान करीब 2,500 लोकल सर्विस रद्द करनी पड़ीं लेकिन अब गोरेगांव तक छठी लाइन पूरी तरह से तैयार होने से आने वाले दिन रेलवे और यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। ये राहत उन लोकल ट्रेनों के यात्रियों को भी मिलेगी, जिन्हें मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के बांद्रा टर्मिनस से निकलने या प्रवेश करने के कारण इंतजार करना पड़ता था। गोरेगांव तक छठी लाइन तैयार होने के बाद लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को अब अनावश्यक रूप से क्रॉसिंग का इंतजार नहीं करना होगा। इसका पूरा फायदा बोरीवली तक छठी लाइन तैयार होने के बाद मिलेगा।

बाद में होगा सर्विस बढ़ाने पर फैसला
बोरीवली से मुंबई सेंट्रल तक छठी लाइन पूरी तरह तैयार होने के बाद 20 प्रतिशत तक लोकल ट्रेन सर्विस बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल, बोरीवली तक के लिए तो काम चल रहा है लेकिन खार से मुंबई सेंट्रल तक तीसरे फेज में छठी लाइन को बनाया जाएगा, जिसकी डेडलाइन तक नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले दो सालों में पश्चिम रेलवे पर अंधेरी से बोरीवली तक बहुत से काम एक साथ चलने वाले हैं। इस दौरान लोकल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने के लिए सोच-समझकर फैसला लेना होगा क्योंकि, ट्रेनें देरी से चलने, पॉइंट फैल होने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। मसलन, कुछ समय पहले विरार के पास लगातार दो दिन तक पॉइंट फैल हुए थे। यहां मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) के काम के कारण सिग्नलिंग केबल डैमेज हो गई थी।

कई प्रॉजेक्ट्स पर काम है जारी
गोरेगांव से बोरीवली तक छठी लाइन बनाने का काम पश्चिम रेलवे ने शुरू कर दिया है। दस किमी की इस दूरी में साल 2025 तक काम पूरा होने की उम्मीद है। बोरीवली से विरार तक पांचवी और छठी लाइन का काम मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) कर रही है। विरार से डहाणू के बीच तीसरी और चौथी लाइन का काम MRVC कर रही है। इसी दौरान, जोगेश्वरी पर टर्मिनस के काम को मंजूरी मिल चुकी है। गोरेगांव से बोरीवली तक हार्बर लाइन को भी विस्तार दिया जा रहा है। इन सभी कामों के साथ कुछ स्टेशनों पर अमृत स्टेशन का काम भी होगा। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमित जगह में इतने सारे प्रॉजेक्ट एक साथ चलने के कारण बाधाएं आने वाली हैं। तकनीकी बाधाओं के अलावा एक साथ कई प्रॉजेक्ट्स को अंजाम देने के लिए सभी विभाग में तालमेल बिठाना भी चैलेंजिंग है।

क्यों अधूरी रह सकती है ये योजना?
खार से मुंबई सेंट्रल के बीच छठी लाइन की योजना को बंद किया जा सकता है। इन दस किमी की दूरी में कई बाधाएं हैं। मुंबई सेंट्रल तक ले जाने के लिए कई स्टेशनों पर यार्ड का काम करना पड़ेगा, जो लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। मुंबई सेंट्रल, महालक्ष्मी, परेल, प्रभादेवी, माटुंगा, माहीम और बांद्रा स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग काम के अलावा हार्बर लाइन के लिए भी कट एंड कनेक्शन के काम करने होंगे। इसके अलावा यार्ड के काम के दौरान ट्रेनों को रिवर्स डायरेक्शन में चलाना होगा, सिग्नलिंग प्रणाली में बदलाव करने होंगे। इन चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं। दूसरी ओर शक्ति मिल का मामला कोर्ट में होने के कारण रेलवे को वो जमीन कब मिलेगी, कहना मुश्किल है।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...