9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedथमी इकोनॉमी की रफ्तार? 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट नीचे आई,...

थमी इकोनॉमी की रफ्तार? 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट नीचे आई, अगस्त में रही बस इतनी

Published on

नई दिल्ली,

देश की इकोनॉमी सही रफ्तार से बढ़ रही है या नहीं, इसका एक बहुत बड़ा पैरामीटर 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट के आंकड़े होते हैं. अगस्त 2022 के आंकड़े देखें तो इन 8 सेक्टर्स की ग्रोथ महज 3.3% रही है जो ठीक एक साल पहले यानी अगस्त 2021 में 12.2% थी.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट अगस्त 2022 में महज 3.3 प्रतिशत रही है. जबकि पिछले साल अगस्त में ये दर 12.2% थी. इन 8 कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल (Crude Oil), नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट (Eg. Petrol, Diesel and Petro-Chemical), उर्वरक, इस्पात (Steel), सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी हैं.

जुलाई से भी नीचे आई ग्रोथ रेट
अगर 8 कोर इंडस्ट्री के ग्रोथ रेट को देखा जाए, तो अगस्त 2022 के आंकड़े जुलाई से भी नीचे हैं. जुलाई में ये ग्रोथ रेट 4.5% थी. जबकि उससे पहले जून 2022 में 13.2% और मई 2022 में ये 19.3% तक पहुंच गई थी. अगर बीते 12 महीनों के आंकड़े देखें तो मई 2022 में ही ये ग्रोथ रेट सबसे अधिक रही है. जबकि उससे पहले अगस्त 2021 में ही ये दहाई अंकों में थी और उसके बाद लगातार नीचे है.

टूटी इकोनॉमी की तेज रफ्तार?
आठ कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट इतना नीचे आने से संभव है कि आपको लगे कि इकोनॉमी की हालत खराब हो गई है, या इकोनॉमी की रफ्तार थम रही है. लेकिन असलियत में ये एक तुलनात्मक अध्ययन है, तो इसे ऐसे समझ सकते हैं. जब अगस्त 2021 के आंकड़े निकाले गए तो उसकी तुलना अगस्त 2020 से की गई, और अब अगस्त 2021 की तुलना में इनकी ग्रोथ रेट तय की गई है, इसलिए ये काफी कम लग रही है. लेकिन असल मायने में 8 कोर इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2022 में 3.3 प्रतिशत की दर से ग्रोथ दर्ज की है, यानी ये पॉजिटिव संकेत ही है, ना कि निगेटिव.

फर्टिलाइजर सेक्टर की ग्रोथ सबसे बढ़िया
अगस्त 2022 में अगर 8 कोर सेक्टर के अलग-अलग सेक्टर की ग्रोथ रेट को देखें तो सबसे बढ़िया वृद्धि उर्वरक यानी फर्टिलाइजर सेक्टर की रही है. इसकी ग्रोथ रेट 11.9% रही है. इसके बाद कोयला यानी कोल सेक्टर की ग्रोथ रेट 7.6%, रिफाइनरी प्रोडक्ट की 7.0%, स्टील की 2.2%, सीमेंट की 1.8% और इलेक्ट्रिसिटी की वृद्धि दर 0.9% रही है. जबकि क्रूड ऑयल सेक्टर में 3.3% की गिरावट और नेचुरल गैस (LNG, CNG, PNG etc.) सेक्टर में 0.9% की नरमी दर्ज की गई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...