14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedसोनम बाजवा ने खोली शुभमन गिल की पोल, बताया किसे डेट कर...

सोनम बाजवा ने खोली शुभमन गिल की पोल, बताया किसे डेट कर रहे हैं क्रिकेटर

Published on

क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 208 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। लेकिन इस डबल सेंचुरी के तुरंत बाद ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा। इस तस्वीर में शुभमन, एक्ट्रेस सोनम से हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख फैंस ने इन दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिंकअप की खबरों को साफ तौर पर गलत बताया है। इतना ही नहीं सोनम ने क्रिकेटर की लव लाइफ की भी पोल खोल दी है।

शुभमन गिल कुछ दिनों पहले पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के चैट शो पर पहुंचे थे। बाद में इसी शो की एक तस्वीर को ‘जेवियर अंकल’ नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर कर लिखा, ‘गिल के बैक टू बैक सेंचुरी की वजह।’ जिसके बाद बाकी यूजर्स भी इन दोनों के लिंकअप की बातें करने लगे। हालांकि सोनम को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जेवियर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह सारा का सारा झूठ है।’ सोनम ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। पहला तो उन्होंने शुभमन संग रिश्ते को गलत बताया और दूसरा ‘सारा’ का हिंट देकर क्रिकेटर के लेडी लव की पोल खोल दी।

फैंस हुए कंफ्यूज
शुभमन (Shubman Gill) ने चैट शो में भी सोनम बाजवा के सामने ‘सारा’ के नाम पर हामी भरी है, लेकिन फिर भी फैंस कंफ्यूज हैं। ऐसा इसलिए क्योकिं शुभमन के फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि क्रिकेटर सारा अली खान को डेट कर रहे हैं या सारा तेंदुलकर को। 23 साल के शुभमन को सारा अली खान के साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ भी जोड़ा गया है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...