10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
HomeUncategorizedभारत आ रहा Starlink इंटरनेट, न तार न टावर की जरूरत, बचेगा...

भारत आ रहा Starlink इंटरनेट, न तार न टावर की जरूरत, बचेगा इंस्टॉलेशन खर्च, जानें 5 मजेदार प्वाइंट

Published on

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि सरकार की तरफ से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन नीलामी की जगह प्रशासनिक तरीके से किया जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि आखिर स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस क्या है? और क्यों ये सर्विस चर्चा की वजह बनी हुई है?

कैसे स्टारलिंक सर्विस कर पाएंगे एक्सेस?
स्टारलिंक सर्विस एक्सेस करने के लिए एक स्पेशल किट खरीदना होगा। इसमें सैटेलाइट डिश, वाई-फाई राउटर, सभी तरह की केबल मौजूद रहती हैं। यह डिश काफी छोटी और पोर्टेबल होती है, जो सीधे स्टालिंक सैटेलाइट से कनेक्ट रहती है और आपके घर पर इंटरनेट ऑफर करती है। इसे सिग्नल रिसीव करने के लिए घर की छप पर सेटअप करना होता है और फिर सीधे सैटेलाइट से सिग्नल भेजा जाता है, जो वाई-फाई के जरिए इंटरनेट ऑफर करता है।

कैसी रहेगी स्पीड और डेटा?
स्टारलिंक सर्विस 25 Mbps से लेकर 220 Mbps की स्पीड पर डेटा ट्रांसफर करेगी। स्टारलिंक सर्विस के ज्यादातर प्लान अनिलिमिटेड डेटा के साथ आते हैं। कुछ प्लान फास्टर डेटा के साथ आते हैं। यह प्लान 40GB और 1TB प्लान के साथ आते हैं।

स्टारलिंक सर्विस कहां उपलब्ध है?
स्टारलिंक सर्विस कई देशों जैसे अमेरिका, कनाड़ा, यूके, जर्मनी, न्यूजीलैंड और फ्रांस में मौजूद हैं। कंपनी अपनी सर्विस को स्पेन, इटली, मैक्सिको में विस्तार करना चाहती है। लैटिन अमेरिका का देश चिली ने सबसे पहले स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को एक्सेस किया था।

कब से भारतीयों को मिलेगी स्टारलिंक सर्विस
स्टारलिंक सर्विस का फायदा गांव-देहात के साथ शहरी इलाकों में मिलेगा। जिन इलाकों में ब्रॉडबैंड केबल नहीं मौजूद है, उन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि इसमें मोबाइल टावर की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इसकी दिक्कत यह है कि यह सर्विस काफी महंगी होगी।

कोई भी कर पाएंगे इंस्टॉल
स्टारलिंक सर्विस के इस्तेमाल के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इसे ऑनलाइन खरीदने के बाद खुद ही इंस्टॉल कर पाएंगे। इसका प्रॉसेस बेहद सिंपल है। रिपोर्ट की मानें, तो स्टारलिंक सर्विस के इक्विपमेंट फीस और मंथली चार्ज लोकल ब्रॉडबैंड के मुकाबले में काफी ज्यादा होंगे।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

शराब ठेकेदार का आत्महत्या से पहले का वीडियो कहा- साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांग रहीं आबकारी अधिकारी

देवास ।शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आबकारी अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते...

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...