16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअंकित गुप्ता को बलि का बकरा बनाना बंद करो- बिग बॉस पर...

अंकित गुप्ता को बलि का बकरा बनाना बंद करो- बिग बॉस पर भड़की जनता, लिख डाला खुला खत

Published on

‘बिग बॉस 16’ में अगर कोई कंटेस्टेंट सच्चा दिख रहा है और हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहा है तो वह हैं अंकित गुप्ता। भले ही अंकित गुप्ता शो में ज्यादातर चुप रहते हैं और कम इन्वॉल्वमेंट दिखाते हैं, लेकिन जब टास्क खेलने की बारी आती है तो वह शिद्दत से खेलते हैं। और तो और अब तो वह घर के मुद्दों में भी बेबाकी से राय रखने लगे हैं। पर कुछ घरवाले उन्हें कमजोर प्लेयर मानते हैं। लेकिन इसी ‘कमजोर प्लेयर’ को निकालने के लिए हाल ही न सिर्फ कुछ घरवाले प्लानिंग करते देखे गए, बल्कि बिग बॉस ने भी एक ऐसा पासा फेंक दिया कि अंकित गुप्ता के फैंस बिफर गए। गुस्साए फैंस ने तो बिग बॉस और कलर्स चैनल को एक ओपन लेटर ही लिख दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ओपन लेटर में Ankit Gupta के फैंस ने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है कि एक्टर को नैशनल प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ टारगेट किया जा रहा है, बल्कि उनकी बेइज्जती भी की जा रही है। बहुत बार देखा गया है कि Bigg Boss गाहे-बगाहे अंकित गुप्ता को ताना मार देते हैं। कभी तो उनके सोने पर तंज कस देते हैं तो कभी ‘कम योगदान’ पर टिप्पणी कर देते हैं। लेकिन हाल ही जब बिग बॉस ने प्रियंका चौधरी के सामने शर्त रखी कि वह या तो 25 लाख रुपयों के लिए बजर दबाएं या फिर अंकित गुप्ता को सीधे-सीधे घर से बेघर होने दें, तो फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।

‘बंद करो अंकित गुप्ता का शोषण करना’
उन्होंने मेकर्स से सवाल किया है कि आखिर अंकित गुप्ता को सीधा घर से बाहर निकालने के लिए इस तरह की सिचुएशन क्यों पैदा की गई? प्रियंका के सामने यह स्थिति क्यों लाई गई कि वह या तो प्राइज मनी के 25 लाख रुपये चुनें या फिर अंकित गुप्ता को डायरेक्ट एलिमिनेट होने दें। प्रियंका चौधरी इस पर बुरी तरह असमंजस में फंस गईं। फैंस ने इसी पर मेकर्स को एक ओपन लेटर लिखा है।

इसमें लिखा है, ‘अंकित गुप्ता का शोषण करना बंद करो। किसी का भी अपमान करना बिल्कुल भी सही नहीं है। एंटरटेनमेंट के नाम पर भी ऐसा करना गलत है। हम उम्मीद करते हैं कि आप ठीक होंगे। यह एकदम क्लियर है कि शो में अंकित गुप्ता के प्रति बहुत ही अपमानित व्यवहार है और यह सीधे उनके आत्मसम्मान पर चोट है। ऐसा बर्ताव शो के प्रति सकारात्मक रवैये को भी कमतर कर देता है। साथ ही दर्शकों को भी मानसिक रूप से परेशान कर देता है। लेकिन इस सबके बावजूद अंकित गुप्ता ने अभी तक न तो शो के साथ लाइन क्रॉस है और न ही घरवालों के साथ।’

अंकित गुप्ता के इस जेस्चर ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल भी हो रहा है। इसमें प्रियंका अंकित से कह रही हैं कि अगर वह 25 लाख रुपये के लिए बजर दबातीं तो कहा जाता कि उन्होंने अंकित से ऊपर पैसों को चुना और अंकित को बचाती हैं तो जनता के फैसले का अपमान होता। इसी कशमकश को देख अंकित गुप्ता ने प्रियंका को समझाया कि वह लाइफ पहली बार अपने लिए कुछ करने जा रही हैं। ऐसे में वह जो भी फैसला लेंगी, वह उनके साथ हैं। अंकित गुप्ता के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है और वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

अवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास की एक नई राह खुलने जा...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...