9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedचीन को जोरदार झटका! भारत का लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर...

चीन को जोरदार झटका! भारत का लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन, जानें पूरा मामला

Published on

भारत सरकार की तरफ से लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से गुरुवार को एक नोटिस जारी की गई। इसके मुताबिक भारत में एसएन 8741 कैटेगरी केअंतर्गत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया। यह फैसला उस बड़े परिस्थिति को देखते हुए लिया गया है जब देश भर में लैपटॉप, कंप्यूटर और सर्वर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है। यहां तक ​​कि विदेश से इन प्रतिबंधित उत्पादों को मंगाना भी सख्त नियमों के साथ होगा।

क्या होती है HSN 8741 कैटेगरी
इस कैटेगरी में अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर वाले कंप्यूटर और सर्वर आते हैं। अभी तक इन प्रोडक्ट को मंगाना आसान था। हालांकि आयातित प्रोडक्ट पर टैक्ट देना अनिवार्य था।

क्यों लिया गया ये फैसला
दरअसल सैमसंग, डेल, एसर और ऐपल जैसी कंपनियां चीन जैसे देशों से भारत में लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर की सप्लाई भारत करती हैं। हालांकि भारत सरकार देश में भी लैपटॉप, कंप्यूटर और सर्वर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश है, जिसकी वजह से सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने लगाई शर्त
केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की मानें, तो विदेश से लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर को कुछ शर्ते के साथ मंगाया जा सकता है, जिसके मुताबिक आयात किए जाने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर को मंगाने की तभी इजाजात दी जाएगी, जब इनका इस्तेमाल खास मकसद के तहत ही किया जाएगा। साथ ही इनकी बिक्री नहीं की जाएगी। इसके अलावा वाणिज्य मंत्रालय की ओर से एक अन्य शर्त लगाई गई है, जिसके मुताबिक आयातित लैपटॉप और कंप्यूटर को इस्तेमाल के बाद नष्ट कर दिया जाएगा। और इसके बाद इसका फिर से निर्यात किया जाएगा। इन प्रतिबंधित लैपटॉप और कंप्यूटर को मंगाने के लिए वैध लाइसेंस लेना होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...