14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअचानक शेयर बाजार ने मारी पलटी... सेंसेक्स 80000 के पार, निफ्टी का...

अचानक शेयर बाजार ने मारी पलटी… सेंसेक्स 80000 के पार, निफ्टी का भी कमबैक

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार की चाल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बदली-बदली नजर आई. BSE Sensex-NSE Nifty ने लाल निशान पर शुरुआत की. सेंसेक्स खुलते ही 400 अंक का गोता लगा गया था. लेकिन कुछ देर गिरावट में कारोबार करने के बाद अचानक से शेयर बाजार ने पलटी मार दी और गिरावट, तेजी में तब्दील हो गई. एक ओर जहां सेंसेक्स जोरदार रिकवरी करते हुए 550 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए फिर से 80000 के पार निकल गया, तो वहीं निफ्टी ने भी शानदार कमबैक किया.

सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी
सोमवार को जब शेयर बाजार ओपन हुआ था, तो Sensex ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों का गोता लगा दिया था. लेकिन, खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 558 अंक की तेजी के साथ 80,043.71 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद 170 अंक की उछाल के साथ 24,317 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

इन शेयरों ने किया बाजार को सपोर्ट
अब बात कर लेते हैं उन शेयरों के बारे में, जिन्होंने इसे सपोर्ट किया. बीएसई लार्जकैप में शामिल PowerGrid Share (4.41%), Tata Motors Share (2.83%), TCS Share (2%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा TechMahindra (1.63%), HDFC Bank Share (1.51%) और ICICI Bank 1.10% उछलकर कारोबार कर रहे थे.

बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार तेजी
इसके अलावा इस कैटेगरी में शामिल अन्य शेयरों की बात करें, तो HCL Tech, Infty, Maruti, NTPC, ITC, Bharti Airtel, Ultratech Cement भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा थे. बात करें बैंकिंग शेयरों की, तो बाजार को सपोर्ट करने में इनका भी अहम रोल रहा. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ ही SBI, Axis Bank, Kotak Bank, IndusInd Bank, के शेयर करीब 1 फीसदी तक चढ़कर कारोबार कर रहे थे.

मिडकैप-स्मॉलकैप के ये शेयर भागे
अब बात करें, मिडकैप कैटेगरी की, तो Endurance Share 6.73%, Biocon Share 6.25%, Prestige Share 3.66% चढ़कर और MRF Share 2.76% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों पर नजर डालें, तो Pixtrans Share 20%, VHL Share 15.48%, ITI Share 9.63%, IFCI Share 7% तक उछलकर ट्रेड कर रहा था.

बीते सप्ताह भरभराकर टूटा था सेंसेक्स
बीते सप्ताह शेयर बाजार की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो महज पांच दिन के कारोबार के दौरान ही BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 4813 अंकों की गिरावट में रहा था. 30 सितंबर के अपने हाई 84,200 से ये इंडेक्स गिरकर 8 नवंबर को 79,486 के स्तर पर आ गया. इसके साथ ही NSE Nifty भी खुद को संभालने में नाकाम रहा है. बीते शुक्रवार को ये इंडेक्स गिरावट के साथ 24,248.20 के लेवल पर क्लोज हुआ था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...