13 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसोनाली फोगाट की मौत मामले में सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी ग‍िरफ्तार,...

सोनाली फोगाट की मौत मामले में सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी ग‍िरफ्तार, जानें कौन हैं दोनों

Published on

पणजी

गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व हरियाणा निवासी सोनाली फोगाट की मौत के सिलसिले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जे. दलवी ने बताया कि दोनों आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों सोनाली फोगाट (42) के सहयोगी बताये जाते हैं। सोनाली को 23 अगस्त को सुबह उत्तर गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल में मृत लाया गया था। उन्होंने कहा क‍ि अंजुना पुलिस ने हत्या के सिलसिले में सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है।

फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस से की शिकायत में दोनों आरोपियों के नाम लिये थे। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सागवान और वासी उनके साथ आये थे। सोनाली की अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में उल्लेख है कि उनके शरीर पर ‘किसी चीज से कई बार हमला’ किया गया। गोवा में सुधीर सांगवान और सुखविंदर ही सोनाली फोगाट के साथ मौजूद थे। पुलिस को सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों को ग‍िरफ्तार क‍िया। सुधीर सोनाली का पीए है जबकि सुखव‍िंदर दोस्‍त बताया जा रहा। पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में रुकी थीं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया था।

शरीर पर गहरे चोट के निशान
गुरुवार को ही सोनाली फोगाट की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आई। पोस्‍टमॉर्टम र‍िपोर्ट में शरीर पर कई चोटों का पता चला है। सोनाली फोगाट की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी कुंद वस्तु से जबरन कई बार वार करने का ज‍िक्र है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 42 साल की फोगाट की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया था। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और वासी उनके साथ थे। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दोनों के खिलाफ बुधवार को अंजुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगाट का पोस्‍टमार्टम क‍िया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...