10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedखेतों में सनी लियोनी, शाहरुख के गाने पर किया डांस, यूजर्स बोले-...

खेतों में सनी लियोनी, शाहरुख के गाने पर किया डांस, यूजर्स बोले- बस करो

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार माजरा कुछ और है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जहां वो खेतों में भागती-दौड़ती दिख रही हैं. सनी का ये वीडियो बहुत खास है. क्यों? ये जानने के लिए तो आपको हमारी ये रिपोर्ट आगे पूरी पढ़नी होगी.

शाहरुख की धुन पर भागी सनी
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का आइकॉनिक सीन, जहां काजोल सरसों के खेत में भागती हुईं आकर शाहरुख खान के गले लग जाती हैं. इस सीन के आज भी लाखों दिवाने हैं. फिल्म के इस रोमांटिक सीन का क्रेज ऐसा है कि धुन सुनते ही लोग उस दौर में खो जाते हैं या कहीं खेत ही देख लें तो इस सीन को रीक्रिएट करने लग जाते हैं. ऐसा ही कुछ हमारी सनी लियोनी के साथ भी हुआ. सनी भी खेतों में भागती-दौड़ती दिखीं.

शाहरुख खान का चार्म ही ऐसा है कि हर कोई इसमें ढल ही जाता है. सनी लियोनी खेत में इस रोमांटिक सीन को रिक्रिएट करती दिखीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जहां वो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के आइकॉनिक धुन पर खेतों में भाग रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर सनी ने कैप्शन दिया- ‘मैं कुछ आइकोनिक रिक्रिएट कर रही हूं.’ साथ ही BTS का टैग भी दिया. जाहिर है, ये किसी फिल्म का सेट हो सकता है.

सनी लियोनी इस वीडियो में स्पोर्टी लुक लिए नजर आ रही हैं. स्पोर्ट्स ब्रा और जॉगर्स पैंट पहनी सनी काफी कूल लग रही हैं. फैंस को भी उनका ये वीडियो काफी पसंद आया. कई यूजर्स उनके इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उन्हें ब्यूटी क्वीन तक कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बस रुक जाओ बन गई हो शाहरुख खान, वो भी बेहोश हो जाएंगे.

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ कोरेगांव में बिजी हैं. आखिरी बार सनी 2017 में फिल्म भूमि, अर्जुन पटियाला में कैमियो देती नजर आई थीं. लेकिन इस साल उनकी तीन फिल्में लाइन अप बताई जा रही हैं. बॉलीवुड में सनी लियोनी ने अपने करियर की शुरुआत भट्ट कैम्प की फिल्म जिस्म 2 से की थी. फिल्म में उनके साथ अरुनोदय और रणदीप हुडा भी थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...