10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedललित मोदी संग सुष्मिता का अफेयर, सुनकर भाई राजीव को लगा झटका

ललित मोदी संग सुष्मिता का अफेयर, सुनकर भाई राजीव को लगा झटका

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए खुशखबरी है. एक्ट्रेस बिजनेसमैन और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही हैं. हाल ही में दोनों वेकेशन से वापस लौटे हैं. इनकी कई रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें कुछ तो थ्रोबैक फोटोज भी हैं. बहन सुष्मिता सेन की डेटिंग की खबरों पर भाई राजीव सेन ने रिएक्ट किया है.

भाई राजीव ने किया रिएक्ट
इंडिया टुडे संग बातचीत में राजीव सेन को अपनी बहन के इस रिलेशनशिप के बारे में सुनकर शॉक लगा है. हालांकि, वह खुश हैं, क्योंकि उनकी बहन किसी रिश्ते में खुश हैं. राजीव सेन ने इंडिया टुडे से कहा, “मुझे बहन के डेटिंग की खबरों के जानकर शॉक लगा है. मुझे भी इसके बारे में पता नहीं था. मैं इसके बारे में अपनी बहन से बात करूंगा, इसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा.”

बता दें कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को बताई है. वेकेशन की कई फोटोज ललित मोदी ने शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही काफी क्लोज नजर आ रहे हैं. सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने ‘बेटर हाफ’ और ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताया है. इसके साथ ही ‘माई लव’ भी सुष्मिता सेन के लिए उन्होंने लिखा है. दोनों ही अपने जीवन की इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फोटोज में साफ झलक रहा है कि दोनों कितने खुश हैं.

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर पोस्ट में लिखा, “मैं ग्लोबल टूर से वापस लंदन आ गया हूं. परिवार के साथ मैं मालदीव और सर्दीनिया गया था. नई जिंदगी और नई शुरुआत को लेकर मैं बहुत खुश हूं. सुष्मिता सेन और मुझे दोनों को शुभकामनाएं दीजिए.” इसके बाद एक और पोस्ट शेयर कर ललित मोदी ने क्लियर बताया कि दोनों ने शादी नहीं की है. वे अभी डेट कर रहे हैं. शादी जल्द ही वे कर सकते हैं. इसकी पूरी उम्मीद है. हालांकि, फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कन्फर्म अभी नहीं कर रहे हैं. शायद कुछ दिनों बाद फैन्स को यह खुशखबरी मिल जाए, क्या पता?

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...