10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedरुपये में गिरावट से TCS और Infosys को होगा फायदा, जानिए किन...

रुपये में गिरावट से TCS और Infosys को होगा फायदा, जानिए किन शेयरों को होगा नुकसान

Published on

नई दिल्ली

रुपये में पिछले छह दिन से लगातार गिरावट आ रही है। यह डॉलर के मुकाबले 80 के मनोवैज्ञानिक लेवल के पार जाने के करीब पहुंच गया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में एक बार फिर पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। साथ ही अमेरिका में मंदी की आशंका से भी डॉलर की मांग बढ़ रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर का रुख कर रहे हैं। इन वजहों से डॉलर मजबूत हो रहा है और रुपये में गिरावट आ रही है। रुपये में गिरावट का लिस्टेड कंपनियों पर भी असर पड़ता है। सरल भाषा में कहें तो रुपये में गिरावट एक्पोटर्स के लिए अच्छी खबर है लेकिन इम्पोटर्स को इससे नुकसान होगा। यहां हम ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो रुपये में गिरावट से प्रभावित होंगे।

इन शेयरों को होगा फायदा
आईटी सेक्टर की कंपनियों को रुपये में गिरावट से फायदा होगा। इनमें टीसीएस (TCS), इन्फोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), विप्रो (Wipro) और माइंडट्री (Mindtree) शामिल हैं। इसकी वजह यह है कि इनकी ज्यादातर कमाई डॉलर से होती है। Avendus Capital के सीईओ एंड्रयू हॉलैंड ने कहा कि यह आईटी के शेयरों को खरीदने का अच्छा मौका है। ये स्टॉक अभी सस्ते हैं और आने वाले दिनों में निवेशकों को भारी फायदा दे सकते हैं।

टीसीएस की कमाई में 50 फीसदी अमेरिका से आता है। इसी तरह इन्फोसिस के रेवेन्यू में 60 फीसदी हिस्सेदारी नॉर्थ अमेरिका की है। एचसीएल की 55 फीसदी कमाई केवल अमेरिका से होती है। हालांकि मार्जिन पर असर के कारण आईटी शेयर दबाव में हैं। साथ ही यूरोप में मंदी की आशंका से भी इन शेयरों पर असर पड़ा है। आईटी शेयरों के अलावा दिवीज लैबोरेटरीज (Divi’s Laboratories) और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Indutries) जैसी एक्पोर्टर कंपनियों को भी रुपये में गिरावट का फायदा हो सकता है। पिछले एक महीने में दिवीज लैब के शेयरों में 4.5 फीसदी और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में 6.3 फीसदी तेजी आई है।

इन शेयरों को हो सकता है नुकसान
दूसरी ओर इम्पोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयर रुपये में गिरावट से प्रभावित हो सकते हैं। इनमें ऐसी कंपनियां शामिल हैं जो विदेशों से कच्चा माल आयात करती हैं। इनमें पेंट्स बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) और बर्जर पेंट्स (Berger Paints) भी शामिल हैं। रुपये की कीमत में गिरावट से इन कंपनियों का इम्पोर्ट बिल बढ़ जाएगा। इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries), एस्ट्रल (Astral) और सुप्रीम इंडस्ट्रीज (Supreme Industries) जैसी बड़ी कंपनियां भी रुपये में गिरावट से प्रभावित होंगी।f

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...