10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedचुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी को सौंपा बड़ा काम, एक्टर बोले- इसे...

चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी को सौंपा बड़ा काम, एक्टर बोले- इसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा

Published on

ओटीटी से लेकर फिल्मों की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके पंकज त्रिपाठी चुनाव आयोग का भी दिल जीत चुके हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी को अपना नैशनल आइकॉन बनाने का फैसला लिया, जिसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन आधिकारी राजीव कुमार ने इसका ऐलान किया।

चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी का चेहरा चुना
Pankaj Tripathi अपने शानदार अभिनय के दम पर हर घर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। वोटर्स के बीच मतदान को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने Pankaj Tripathi का चेहरा चुना है। वैसे चुनाव आयोग मतदान को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हमेशा से ही देश की मशहूर हस्तियों को नेशनल आइकन या ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर सामने लेकर आता है। पिछली बार साल 2014 के चुनाव में चेतेश्वर पुजारा को गुजरात में होनेवाले चुनाव प्रचार के लिए ब्रैंड एम्बैसेडर बनाया था। इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी को भी चुनाव आयोग ने ब्रैंड एम्बैसेडर बनाकर उतारा था।

मतदान को लेकर जागरुकता फैलाने का उद्देश्य
बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सोमवार को ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के साथ मिलकर एक सीरीज की शुरुआत करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मतदान को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ही इस खास रेडियो सीरीज की शुरुआत की गई है।

नई जिम्मेदारी से खुश हैं पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी खुद को मिली इस नई जिम्मेदारी से खुश हैं और ने ट्वीट कर आभार भी जताया है। पंकज ने ट्वीट में लिखा है, ‘आभार मैं इलेक्शन कमिशन द्वरा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।’

बीएसपी के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं पंकज
बता दें कि पंकज त्रिपाठी साल 2017 में बीएसपी के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह 26739 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। हाल ही में नवभारतटाइम्स से हुई बातचीत में पंकज ने कहा था, ‘अगर भविष्य में किसी पार्टी ने निमंत्रण दिया तो जिस भी सभा में जाऊंगा अपना शत प्रतिशत दूंगा। सदन में मेरी अटेडेंस भी 100 प्रतिशत होगी, इसपर ध्यान दूंगा।’ उन्होंने कहा था, ‘सच कहूं तो राजनीति का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। 10-15 साल तक तो कुछ नहीं पता।’

‘मतदाता जंक्शन’ के नाम से 52 कड़ियां
राजीव कुमार ने पंकज त्रिपाठी को आयोग के लिए ‘राष्ट्रीय आइकन’ बनाए जाने की घोषणा की और इस जागरुकता के लिए इस कार्यक्रम से जुड़ने को लेकर एक्टर की खूब जमकर प्रशंसा भी की। बताया जा रहा है कि आकाशवाणी के विविध भारती और अन्य स्टेशनों के माध्यम से ‘मतदाता जंक्शन’ के नाम से हर शुक्रवार को 15-15 मिनट की 52 कड़ियां प्रसारित की जाएंगी। इस मतदाता जंक्शन’ कार्यक्रम की पहली कड़ी 7 अक्टूबर को प्रसारित की जाएगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...