9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedशोक में डूबा पूरा बच्चन परिवार, जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी...

शोक में डूबा पूरा बच्चन परिवार, जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Published on

जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सासु मां इंदिरा भादुड़ी का भोपाल में निधन हो गया है। बताया जाता है कि वह 94 साल की थीं। बच्चन परिवार इस वक्त दुख में डूबा है। बताया जाता है कि जया बच्चन की मां कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि, डॉक्टर्स की देख-रेख में वो लगातार थीं।

अकेली रहा करती थीं जया बच्चन की मां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती थीं। कहा जा रहा है कि वो वहां अकेले रहती थीं। इंदिरा भादुड़ी के पति तरुण भादुड़ी एक जाने-माने पत्रकार और लेखक रहे थे। उन्होंने कई नामी न्यूज पेपर्स में काम भी किया। बताया जा रहा है कि इंदिरा के पति तरुण भादुड़ी का साल 1996 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वो उस घर में अकेली रह रही थीं।

पूरा बच्चन परिवार शोक में डूबा है
खबर है कि उनकी निधन मंगलवार को देर रात हुआ। इस दुखद खबर से पूरा घर इस वक्त शोक में डूबा है। जहां एक तरफ दिवाली को लेकर घर में जश्न की तैयारी थी, वहीं अब हर आंखों में आंसू भर गए हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अमिताभ और परिवार के अन्य सदस्य चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि अभिषेक और श्वेता अपनी नानी के बेहद करीब थे और इस खबर ने दोनों को तोड़ दिया है।

भोपाल में ही हुआ था अमिताभ-जया का रिसेप्शन
यहां बताते चलें कि जया और अमिताभ की शादी आनन-फानन में हुई थी। जया की मां चाहती थीं कि उन दोनों की पारंपरिक बंगाली शादी हो, लेकिन इतने कम समय में बंगाली पुजारी ढूंढना थोड़ा मुश्किल था। बाद में पुजारी ने जया, जो बंगाली ब्राह्मण हैं और अमिताभ जो बंगाली ब्राह्मण नहीं हैं, उनके बीच जातिय अंतर के कारण समारोह आयोजित करने पर आपत्ति जताई। कुछ बातचीत के बाद बात बनी। अमिताभ ने सभी रस्मों का ईमानदारी से पालन किया और शादी सुबह तक जारी रही। इसके बाद कपल लंदन चले गए और वापस आकर भोपाल में एक रिसेप्शन में शामिल हुए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...