16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorized1985 का खाने का Bill वायरल, शाही पनीर, दाल मखनी... का रेट...

1985 का खाने का Bill वायरल, शाही पनीर, दाल मखनी… का रेट देख जनता बोली- वो भी क्या दिन थे!

Published on

आबू धाबी के एक रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने खाना खाया और 1.3 करोड़ रुपये का बिल बना, जिसकी तस्वीर रेस्टोरेंट के मालिक शेफ नुसरत गोकसे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिन्हें ‘साल्ट बे’ के नाम से भी पहचाना जाता है। इससे इतर एक और खाने का बिल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं- वो भी क्या दिन थे। दरअसल, साल 1985 का यह बिल एक रेस्टोरेंट ने फेसबुक पर शेयर किया, जिसके अनुसार, उस वक्त शाही पनीर, दाल मखनी, रोटी और रायता… जिस कीमत में मिल जाता था, आज तो उस कीमत में आधा लीटर दूध ही आता है।

26 रुपये में मिल जाता था भरपेट खाना!
खाने के बिल की यह तस्वीर फेसबुक पेज Lazeez Restaurant & Hotel से 12 अगस्त 2013 को शेयर की गई थी, जो एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि बिल की तारीख 20 दिसंबर 1985 है, जिसमें शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी का रेट लिखा है। उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपये में, दाल मखनी और रायता 5 रुपये में मिल जाता था। जबकि एक रोटी की कीमत 70 पैसे थी। कुल मिलाकर ये पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है, जिसमें 2 रुपये सर्विस चार्ज भी जुड़ा है। ये एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल है।

लोग बोले- आज का पैकज भी देखें…
रेस्टोरेंट की इस फेसबुक पोस्ट को अबतक लगभग दो हजार लाइक्स, 540 शेयर और 287 प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। जी हां, कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे दिन अच्छे थे, तो कुछ ने इस बिल को फेक बताया! हालांकि, एक यूजर ने लिखा कि उस समय का होटेल का बिल मत देखो… उस वक्त की सैलरी और आज का पैकज भी देखो। खैर, इस पूरे मामले पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।

महंगे रेस्टोरेंट के बिल ने लोगों को चौंकाया
यह बिल 17 नवंबर 2022 का है, जिसकी तस्वीर ‘सॉल्ट बे’ 18 नवंबर कोइंस्टाग्राम पर साझा की। उनकी इस पोस्ट को अबतक 8 लाख 44 हजार से ज्यादा लाइक्स और 41 हजार कमेंट्स मिल चुके हैं। हालांकि, बिल किसका है रेस्टोरेंट की तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। पर सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों की मानें तो ये हाईफाई बिल ‘फॉर्मुला 1’ के ड्राइवर्स की पार्टी का है, जिसमें दुनिया के जाने माने F1 ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया था। इंस्टाग्राम पर बिल की तस्वीर साझा करते हुए ‘साल्ट बे’ ने लिखा – क्वालिटी कभी महंगी नहीं होती।’ बिल के मुताबिक, रेस्टोरेंट में कस्टमर्स ने लगभग 6,15,065 दिरहम (1.37 करोड़ रुपये) का खाना खाया है।

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...