16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedहंस-खेल रहे बाजार में लगातार छठे दिन मातम, आगे कैसी रहेगी चाल?...

हंस-खेल रहे बाजार में लगातार छठे दिन मातम, आगे कैसी रहेगी चाल? ये 7 फैक्‍टर करेंगे तय

Published on

नई दिल्‍ली

स्‍थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में इस पर मायूसी के बादल छाए रहे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638.45 अंक यानी 0.78 फीसदी लुढ़ककर 81,050 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 962.39 अंक तक नीचे चला गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 218.85 अंक यानी 0.87 फीसदी टूटकर 24,795.75 अंक पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव और चीन की ओर विदेशी निवेशकों के रुख के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से बाजार में यह गिरावट आई है। इसके पहले तक घरेलू शेयर बाजार सरपट दौड़ने में लगा था।

जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और चीन जैसे सस्ते बाजारों में पूंजी प्रवाह के बीच भारतीय बाजार निराशा में जकड़ गया है। उन्‍होंने आशंका जाहिर कि भू-राजनीतिक तनाव और FII बिकवाली के डर से बाजार में सतर्कता बनी रहेगी। आइए यहां उन प्रमुख फैक्‍टर्स पर नजर डालते हैं जो आगे दलाल स्ट्रीट की चाल तय करेंगे:

1. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का रुख
उभरते बाजारों में ‘चीन खरीदें, भारत बेचें’ का खेल चल रहा है। FII ने अक्टूबर के पहले 3 दिनों में लगभग 30,718 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार के मुताबिक, पिछले महीने हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 26% बढ़ा है। इस तेजी के जारी रहने की उम्मीद है। कारण है कि चीन के शेयरों का वैल्‍यूएशन बहुत कम है। चीन की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए लागू किए जा रहे मौद्रिक और राजकोषीय प्रोत्साहन का अच्‍छा असर दिखने की उम्‍मीद है।

2. ग्‍लोबाल मार्केट
शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई दर्ज किया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। उम्मीद से बेहतर रोजगार रिपोर्ट ने उन निवेशकों को आश्वस्त किया जो चिंतित थे कि अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो सकती है। रिपोर्ट से पता चला है कि सितंबर में अमेरिका में नौकरियों में बढ़ोतरी छह महीनों में सबसे अधिक हुई। बेरोजगारी दर घटकर 4.1% हो गई।

3. कच्‍चा तेल
साप्ताहिक आधार पर ब्रेंट क्रूड 8% से अधिक बढ़ा है। यह मिडिल ईस्‍ट में में क्षेत्र-व्यापी युद्ध के बढ़ते खतरे के कारण जनवरी 2023 के बाद से एक सप्ताह में सबसे अधिक है। कच्चे तेल में तेजी भारत के लिए बुरी खबर है क्योंकि यह आयात बिल पर अतिरिक्त बोझ है।

4. चुनाव
बाजार पर नजर रखने वाले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी नजर रखेंगे। अगर एग्जिट पोल पर विश्वास किया जाए तो कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है।

5. तकनीकी कारक
एंजेल वन के इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसाले ने कहा, ‘निफ्टी के 50-ईएमए सपोर्ट पर बंद होने के साथ यह हाल के दिनों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट में से एक रही है। यह साप्ताहिक चार्ट पर मजबूत बियरिश कैंडल बना रही है, जो आगे और अधिक गिरावट का संकेत देती है। हालांकि, ट्रेडर्स को शॉर्ट पोजीशन के साथ सावधानी बरतनी चाहिए।’

6. RBI की पॉलिसी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 9 अक्टूबर को घोषित होने वाली अपनी आगामी नीति समीक्षा में बेंचमार्क रेपो रेट को यथावत रख सकता है। उम्‍मीद है कि इसे अगस्त 2024 में लगातार नौवीं बैठक में 6.5% पर बनाए रखा जाएगा। विश्लेषकों का कहना है कि अगर तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है तो महंगाई को ध्‍यान में रखकर RBI पॉलिसी रेट में कटौती करने में और देरी कर सकता है।

7. दूसरी तिमाही के नतीजे
सितंबर तिमाही की कमाई का सीजन इस हफ्ते शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत TCS, टाटा एलेक्सी, DMart और IREDA जैसी कंपनियों के साथ होगी। इसका भी बाजार की दिशा को तय करने में हाथ होगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...