13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...', राहुल-अथिया की संगीत सेरेमनी में जमकर...

‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है…’, राहुल-अथिया की संगीत सेरेमनी में जमकर धमाल

Published on

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी (सोमवार) को शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी. यह शादी पारंपरिक तरीके से होगी और इसमें करीब 100 मेहमानों के शरीक होने की उम्मीद है.

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी से एक रात पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. कई सारे सेलेब्स वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते नजर आए. वेडिंग वेन्यू पर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को भी स्पॉट किया गया, जिन्हें कुछ दिनों पहले महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पोज दिया था. कार्यक्रम स्थल पर अभी तो पार्टी शुरु हुई है… जैसे गाने बजते सुनाई दिए गए.

मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ संगीत सरेमनी में प्रस्तुति देंगे. अथिया के करीबी दोस्तों जैसे आकांक्षा रंजन कपूर और अन्य के भी जश्न में शामिल होने की उम्मीद है.केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी समय से साथ हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करने से नहीं कतराते हैं.

काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन राहुल भारतीय टीम के साथ व्यस्त थे जिसके चलते शादी में देरी हुई. बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां भी इस शादी में शरीक होंगे. इनमें अभिनेता सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सितारे शामिल हैं. आईपीएल के बाद एक ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन किया जाएगा.

सुनील शेट्टी ने दिया ये बयान
सुनील शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की है कि केएल-अथिला की सोमवार (23 जनवरी) को शादी होगी. सुनील शेट्टी ने मीडिया से यह भी वादा किया कि वह दूल्हा-दुल्हन को पूरे परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए बाहर लाएंगे. उन्होंने कहा, ‘कल (23 जनवरी) को बच्चों को लेकर आता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने जिस तरह से प्यार दिखाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद. रिपोर्ट्स के मुताबिक कि सुनील और उनकी टीम ने प्रेस के लिए विशेष व्यवस्था की है क्योंकि वे शादी को अपने घर के बाहर लाइव कवर कर रहे हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...