11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedथोक महंगाई दर चौथे महीने भी '0' से नीचे... सरकार ने जारी...

थोक महंगाई दर चौथे महीने भी ‘0’ से नीचे… सरकार ने जारी किए आंकड़े

Published on

नई दिल्ली,

थोक महंगाई के मोर्चे पर लोगों को जुलाई के महीने में राहत मिली है. होलसेल प्राइस इंडेक्स जुलाई में भी नेगेटिव जोन में बरकार रही. थोक महंगाई दर में -1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जून के महीने में थोक महंगाई दर -4.12 फीसदी घटी थी. कॉर्मस और इंजस्ट्री मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जुलाई में महंगाई दर में आई गिरावट की वजह मिनिरल्स ऑयल, बेसिक मेटल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई कमी है. हालांकि, फूड इंडेक्स बेस्ड महंगाई जुलाई में 7.13 प्रतिशत बढ़ी.

अगर मासिक आधार पर अंतर की बात करें, तो जून के -4.12 फीसदी के मुकाबले आंकड़े अधिक नजर आ रहे हैं. यानी मंथली आधार पर इसमें 2.76 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. मई के महीने में WPI का आंकड़ा -0.92 फीसदी रहा. जून में -4.12 रहा और अप्रैल के महीने में WPI इनफ्लेशन का आंकड़ा -0.92 फीसदी रहा था. दालों की महंगाई दर 9.59 फीसदी पर रही. इसके अलावा सब्जियों की महंगाई दर कुल 62.12 फीसदी पर रही है.

ये लगातार चौथा महीना है, जब फूड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने के बीच थोक महंगाई दर इंडेक्स शून्य से नीचे है. अप्रैल महीने से ही ये जीरो से नीचे बनी हुई है. अगर सालाना आधार पर देखें, तो पिछले साल जुलाई में यह 14.07 फीसदी पर थी. मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई जुलाई में 2.51 फीसदी घटी है. जबकि जून में 2.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. ईंधन और बिजली खंड की मुद्रास्फीति जुलाई में -12.79 प्रतिशत रही, जो जून में -12.63 प्रतिशत थी.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति 14.25 प्रतिशत रही, जो जून में 1.32 प्रतिशत थी. वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से थोक महंगाई के आंकड़े जारी करते हुए कहा गया कि जुलाई 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेल, बुनियादी धातुओं, रसायन व रसायन उत्पादों, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आई.

बीते दिनों MPC Meeting के नतीजों का ऐलान करते हुए भी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि महंगाई को लेकर काम जारी है. इंटरनेशनल मार्केट में खाद्य वस्तुओं, ऊर्जा के दाम में उतार-चढ़ाव तथा भू-राजनीतिक तनाव बने रहने तथा मौसम संबंधित अनिश्चितताओं के कारण मुद्रास्फीति को लेकर जोखिम बना हुआ है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...