29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedदिशा पाटनी से ऐसी तो उम्मीद नहीं थी, मनीष की पार्टी वाला...

दिशा पाटनी से ऐसी तो उम्मीद नहीं थी, मनीष की पार्टी वाला लुक देख दिल टूट गया

Published on

एक्ट्रेस दिशा पाटनी बीटाउन की सबसे हॉट बालाओं में से एक हैं। इस बात से ये हसीना भी बखूबी वाकिफ है। तभी तो वो समय-समय पर लिटिल ड्रेसेस और लो-कट आउटफिट्स में अपने हुस्न से लोगों का दिल चुराने आ जाती हैं। वैसे इस हसीना पर साड़ी भी कमाल की लगती है। इसका सबूत लोग कई दफा देख भी चुके हैं। हालांकि, इस बार वो जब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शरीक हुईं, तो उनका लुक देख थोड़ी निराशा सी हुई। उनका साड़ी लुक ऐसा था, जिसमें नयापन जैसा कुछ नहीं था, जिससे दिशा का लुक हमेशा वाली ही वाइब्स देता महसूस हुआ।

किसकी साड़ी पहनी थीं दिशा?
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दिशा उनकी ही डिजाइन की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस पर डिजाइनर का स्टेटमेंट सीक्वन वर्क देखा जा सकता था। ओवरऑल वर्क को वन-टोन का रखा गया था। कोको कलर की साड़ी पर मैचिंग के सितारे काफी खूबसूरत लग रहे थे।

हल्का कपड़ा और जबरदस्त ब्लिंग
इस साड़ी के बेस को शिफॉन से तैयार किया गया था। ये कपड़ा काफी नाजुक होता है। इसका वजन भी काफी लाइट होता है। मनीष अपनी ज्यादातर सितारा वर्क वाली साड़ियों के लिए इसी फैब्रिक का इस्तेमाल करते हैं। इससे एक ओर सीक्वन वेट ऐड करते हैं, तो दूसरी ओर शिफॉन ओवरऑल वेट को लाइट बनाए रखता है।

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज
इस साड़ी के साथ दिशा ने ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज मैच किया था। इसे वेलवेट से तैयार करते हुए फ्रंट डार्ट्स दिए गए थे। वहीं नेकलाइन को लो-कट रखते हुए हॉल्टर फिनिश दी गई थी। ये ब्लाउज पूरे लुक में जबरदस्त सिजलिंग टच ऐड कर रहा था।

बैकलेस डीटेल ने बढ़ाया ऊम्फ फैक्टर
वैसे ये ब्लाउज सिर्फ फ्रंट से ही नहीं बल्कि पीछे से भी टू-हॉट लुकिंग था। इसमें पीछे की पट्टी को पतला रखते हुए बैकलेस डिजाइन दी गई थी। इस वजह से लुक में जबरदस्त ऊम्फ ऐड हो रहा था। वैसे दिशा ने इसे जिस तरह से पहना था, वो भी हॉटलेस के लेवल को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।

वही हमेशा वाला लुक
इसमें कोई दो राय नहीं कि दिशा पर ये साड़ी काफी जच रही थी, लेकिन ये भी सच है कि इसमें कुछ भी नया नहीं था। फिगर फ्लॉन्टिंग से लेकर बालों का स्टाइल और यहां तक कि मेकअप भी हमेशा वाला था। इसकी जगह अगर दिशा लुक के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करतीं, तो शायद पूरे लुक में न्यूनेस ऐड हो जाती और फैन्स का दिल भी खुश हो जाता।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...