15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedतिरुपति लड्डू विवाद: चुप्पी साधे रहे रजनीकांत, बयान देने से किया इनकार,...

तिरुपति लड्डू विवाद: चुप्पी साधे रहे रजनीकांत, बयान देने से किया इनकार, कहा- माफ करें, कोई टिप्पणी नहीं!

Published on

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में घी में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाने का मामला हर दिन गरमाता जा रहा है। अब इस पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने रिएक्ट किया है। पर उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और चुप्पी साधे रखी। रजनीकांत ने शनिवार (28 सितंबर) को चल रहे तिरुपति लड्डू विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया और पपाराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं। एक्टर से लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी होने के विवाद के बारे में सवाल किया गया।

रजनीकांत ने कही ये बात
इस सवाल पर रजनीकांत मुस्कुराते रहे और पपाराजी से कहा, ‘माफ करें, कोई टिप्पणी नहीं।’ उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वो हमेशा से ही विवादास्पद मामलों पर टिप्पणी करने से बचते रहे हैं।

जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट पर भी नहीं दिया था रिएक्शन
इससे पहले उन्होंने जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट पर भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। इस रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

SIT कर रही है मामले की जांच
आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद में घी में मिलावट के आरोपों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। गुंटूर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी अन्य अनियमितताओं की भी जांच करेगी।

पवन कल्याण और कार्थी
इससे पहले आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कार्थी को धार्मिक मामलों पर बोलने से पहले सावधानी बरतने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद कार्थी ने एक्स पर लिखा था, ‘डियर पवन कल्याण सर, आपके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए, मैं अनजाने में हुई किसी भी गलतफहमी के लिए माफी मांगता हूं।’

इन फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अगली बार एक्शन ड्रााम मूवी Veetaiyan में नजर आएंगे। इसका निर्देशन TJ Gnanavel करेंगे। इसके अलावा वो लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही ‘कूली’ में भी धमाल मचाएंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...