14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'तंबाकू से कैंसर होता है आवाज निकालने से नहीं', दिशा वकानी पर...

‘तंबाकू से कैंसर होता है आवाज निकालने से नहीं’, दिशा वकानी पर बोले असित मोदी

Published on

लो जी, ये तो LOL हो गया! सबकी चहेती दिशा वकानी यानी दयाबेन को कैंसर होने की फेक खबर इतनी वायरल हुई कि सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया. दिशा वकानी के फैंस परेशान हो गए. राहत तब मिली जब थ्रोट कैंसर की खबर गलत साबित हुई. फैंस के शॉक्ड चेहरे पर मुस्कान लौटी.

दिशा वकानी को नहीं हुआ कैंसर
दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके दिलीप जोशी का रिएक्शन आया. उन्होंने इसे अफवाह बताया. दिशा वकानी को कैंसर होने की फेक न्यूज पर तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी का एपिक रिएक्शन आया है. सबसे पहले तो असित मोदी ने बताया कि उनके पास दिशा वकानी को कैंसर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर लाइक्स और क्लिक बिट के लिये लोग ऐसी खबरें डालते हैं.

असित मोदी का एपिक रिएक्शन
इसके बाद असित मोदी उन रिपोर्ट्स पर तंज कसा जिनमें बताया गया कि तारक मेहता शो में अलग अलग आवाज बनाकर बोलने से दिशा वकानी को गले का कैंसर हुआ. असित मोदी ने आज तक डॉन इन से बातचीत में कहा- तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज निकालने से. ऐसे तो सब मिमिक्री करने वाले डर जायेंगे. असित मोदी की इस बात में वैसे दम तो है. उन्होंने सही तो कहा है, अगर ऐसे मिमिक्री करने से या अलग-अलग आवाज निकालकर बोलने से गले का कैंसर होता तो दुनिया के करोड़ों मिमिक्री आर्टिस्ट्स का क्या ही होता.

फैमिली लाइफ में बिजी दिशा वकानी
खैर, राहत इस बात की है कि दिशा वकानी को किसी तरह का कैंसर नहीं है. हालांकि थ्रोट कैंसर की खबर पर अभी तक दिशा वकानी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. उनके भाई मयूर वकानी ने जरूर रिएक्ट किया है. मयूर ने भी इन खबरों को सरासर गलत करार दिया है. उम्मीद है जल्द दिशा भी इस खबर पर ऑफिशियली रिएक्ट कर फैंस को खुश कर दें. दिशा लाइफ का हैप्पी फेज एंजॉय कर रही हैं. वे कुछ समय पहले दूसरी बार मां बनी हैं. दिशा वकानी दो बच्चों की मां हैं.

दिशा ने 5 साल पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से मैटरनिटी लीव लिया था. तबसे वे शो में नहीं लौटी हैं. दो बच्चे होने के बाद दिशा मदरहुड को फुलऑन जी रही हैं. दिशा वकानी ने काम के आगे अपने परिवार को प्राथमिकता दी है. फैंस को बस इसी बात का इंतजार है कब परिवार की जिम्मेदारी पूरी कर दिशा तारक मेहता… को फिर से ज्वॉइन करेंगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...