17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedटमाटर की कीमतें फिर पहुंची आसमान पर, मदर डेयरी के सफल स्टोर...

टमाटर की कीमतें फिर पहुंची आसमान पर, मदर डेयरी के सफल स्टोर पर 259 रुपये किलो पर बिक रहा

Published on

नई दिल्ली

टमाटर के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा सा रहता है। सब्जी हो या सलाद टमाटर का इस्तेमाल खूब होता है। लेकिन टमाटर खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। अब इसकी कीमतों में एक बार फिर बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। आम आदमी टमाटर खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। मदर डेयरी के सफल स्टोर पर टमाटर अभी 259 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। भारी बारिश के चलते पिछले दो महीनों से देशभर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में टमाटर की आवक में भारी गिरावट आई है।

टमाटर की खुदरा कीमत 203 रुपये पर पहुंची
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को टमाटर की खुदरा कीमत 203 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी की सफल खुदरा दुकानों पर इसकी कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। इधर एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी थोक मंडी आजादपुर में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को क्वालिटी के आधार पर 170-220 रुपये प्रति किलोग्राम रही हैं।

आपूर्ति बाधित होने से बढ़ी कीमतें
बता दें कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नैफेड के माध्यम से रियायती दरों पर 14 जुलाई से टमाटर बेचना शुरू किया था, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा कीमतें कुछ कम हुई थीं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से यह एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी हैं।

बाढ़ और बारिश की वजह से मंडियों में टमाटर के सप्लाई में आ रही रुकावट के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कम मात्रा में टमाटर पहुंचने की वजह से थोक बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजारों में इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा तमिलनाडु में टमाटर का थोक भाव 200 रुपये किलो को पार कर चुका है। सप्ताह भर पहले यह 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब 200 रुपये तक पहुंच चुका है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...