10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedट्रंप आए, हरियाली लाए... शेयर बाजार में तूफानी तेजी, टेक्नोलॉजी स्टॉक्स को...

ट्रंप आए, हरियाली लाए… शेयर बाजार में तूफानी तेजी, टेक्नोलॉजी स्टॉक्स को लगे पंख!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप के सिर ताज सजा है. डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पिछड़ गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत से ग्लोबल शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है. भारतीय शेयर बाजार में भी सुबह तेजी जारी है. दरअसल, जैसे-जैसे डोनाल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित होती गई, वैसे-वैसे बाजार में मजबूती बढ़ती गई. ट्रंप सरकार की नीतियां ग्लोबल कॉरपोरेट जगत के लिए फ्रेंडली मानी जाती है. खुद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बड़े बिजनेस टायकून हैं, उनका बिजनेस अमेरिका, यूरोप समेत पूरी दुनिया में फैला हुआ है. भारत में भी डोनाल्ड ट्रप के परिवार का बड़ा रियल एस्टेट कारोबार है.

डोनाल्ड ट्रंप बड़े बिजनेस टायकून
खासकर Donald Trump की जीत से भारतीय टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रही है. क्योंकि तमाम बड़ी भारतीय आईटी कंपनियों का कारोबार अमेरिका में है, और ट्रंप की इस जीत से TCS, इंफोसिस, HCL Tech, Wipro और Dixon Tech जैसे शेयरों में तूफानी तेजी जारी है.

TCS – 3.74%
HCL Tech- 3.80%
इंफोसिस- 3.80%
विप्रो- 3.20%

अगर शेयर बाजार की बात करें तो ट्रंप की जीत की घोषणा होते ही, दोपहर 2.20 बजे BSE Sensex करीब 800 अंक चढ़कर साथ 80,250 को पार कर गया है. वहीं NSE Nifty में भी तूफानी तेजी दिखी जा रही है, निफ्टी 235 अंक चढ़कर 24,450 के लेवल पर पहुंच गया है.गौरतलब है कि Emkay Global ने अनुमान जाहिर किया है कि ट्रंप की जीत से शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म रैली दिखेगी, जिससे निवेशकों को फायदा हो सकता है.

कल भी उछला था बाजार
डोनाल्ड ट्रंप की जीत के अनुमानों के चलते बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये 694.39 अंक का तगड़ी बढ़त के साथ 79,476.63 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23,916.50 के लेवल पर खुलने के बाद अंत में 217.95 अंक की तेजी लेकर 24,213.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex)78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...