11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedतिरंगे को लेकर ट्विटर कान्ट्रवर्सी, भारतीय झंडा लगाने पर चलाया डंडा, छीन...

तिरंगे को लेकर ट्विटर कान्ट्रवर्सी, भारतीय झंडा लगाने पर चलाया डंडा, छीन लिया ब्लू टिक

Published on

ट्विटर पर तिरंगे को लेकर एक कान्ट्रवर्सी शुरू हो चुकी है। दरअसल 15 अगस्त सेलिब्रेशन के तहत लोग ट्विटर प्रोफाइल फोटो में तिरंगे की फोटो लगाकर देशभक्ति का इजहार कर रहे थे। लेकिन ट्विटर को शायह यह रास नहीं आया है, जिसकी वजह से ट्विटर ने प्रोफाइल फोटो के तौर पर तिरंगा लगाने वाले अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया, जिसको लेकर यूजर्स ट्विटर और एलन मस्क को निशाना बना रहे हैं। ट्विटर की ओर से प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने वाले अकाउंट का वेरिफिकेशन चेकमार्क वापस ले लिया है।

ट्विटर यानी एक्स ने माना नियमों का उल्लंघन
ट्विटर ने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने को नियमों का उल्लंघन माना है। जिसकी वजह से ट्विटर ने ब्लू टिक को हटा दिया है। लेकिन इससे पहले तक ट्विटर की तरफ खास इवेंट जैसे 15 अगस्त और 26 अगस्त के लिए कैंपेन निकाला जाता रहा है, जिससे आप प्रोफाइल फोटो के तौर पर कोई फोटो लगा सकते थे। लेकिन एलन मस्क के ट्विटर कमान संभालने के बाद क्या नए नियम जारी हुए है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

फेक अकाउंट को रोकने के लिए उठाया गया कदम
दरअसल एलन मस्क की ओर से फेक अकाउंट को रोकने के लिए प्रोफाइल फोटो और नाम नहीं बदलने का नियम जारी किया था। इसके उल्लंघन पर प्रोफाइल वेरिफिकेशन हटाने का नियम जारी किया गया था। मतलब ब्लू, गोल्डन और ग्रे टिक हटा दिया जाएगा।
X App से होगी जमकर कमाई, बस करना होगा ये काम, देखिये वीडियो

कैसे ब्लू टिक मिलेगा वापस
अगर आपका ब्लू टिक हट जाता है, तो आपको उसे रिव्यू के लिए डालना होगा। फिर रिव्यू के बाद ब्लू टिक वापस मिल जाएगा। जिन लोगों के मंथली सब्सक्रिप्शन लिया है, उसे ब्लू टिक मिलता है। इसके लिए आपको मंथली पैसे देना होगा। साथ ही जिनके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, उन्हें फ्री में ब्लू सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...