7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedदो बोतल वोदका, काम मेरा रोज का... भारत में पीने वालों की...

दो बोतल वोदका, काम मेरा रोज का… भारत में पीने वालों की कितनी बढ़ गई प्यास, देखिए जरा

Published on

नई दिल्ली

कोरोना के साये से इकॉनमी निकलने लगी है तो लोगों का पीना भी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि देसी शराब के मुकाबले लोग विदेशी शराब ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले साल व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन और वोदका सभी की मांग बढ़ी है। तभी तो साल 2022 के दौरान देश भर में 388 मिलियन केस शराब बिकी है। यह एक साल पहले के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। एक साल में 388 मिलियन केस शराब की बिक्री बीते चार साल का उच्चतम स्तर है।

प्रीमियम शराब की बढ़ रही है बिक्री
इस समय बाजार में प्रीमियम मतलब कि महंगी शराब की बिक्री बढ़ रही है। कोरोना काल में शराब की बिक्री तो जारी थी, लेकिन प्रीमियम स्पिरिट की बिक्री घट गई थी। अब वैसी बात नहीं है। तभी तो बीते साल जितनी व्हिस्की बिकी, उसमें से प्रीमियम पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी 20 फीसदी हो गई। मतलब कि व्हिस्की की हर पांचवी बोतल प्रीमियम कैटेगरी की थी। पिछले साल इस श्रेणी में ऐसी बिक्री नहीं देखी गई थी।

क्यों बढ़ रही है मांग
कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बीवरेज कंपनीज (CIABC) के अध्यक्ष विनोद गिरी का कहना है कि प्रीमियम शराब की मांग बढ़ने के पीछे लोगों की आमदनी का बढ़ना रहा है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए वह बताते हैं कि इस समय दिल्ली में व्हिस्की की हर पांचवी बोतल प्रीमियम श्रेणी वाली है। उनका कहना है कि दिल्ली में प्रीमियम व्हिस्की की बोतल 500 रुपये से ज्यादा में मिल जाती है जबकि महाराष्ट्र में यही बोतल 700 रुपये से ज्यादा में मिलती है।

जिन और वोदका का जादू बोल रहा है सिर चढ़ कर
शराब की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो इस समय व्हाइट स्पिरिट की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले साल जहां व्हिस्की और ब्रांडी की बिक्री में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो रम की बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इससे उलट वोदका की बिक्री 25 फीसदी और जिन की बिक्री 65 फीसदी बढ़ी है। ये दोनों व्हाइट स्पिरिट हैं।

अब घर में कम, पब में ज्यादा पी रहे हैं लोग
कोरोना महामारी के दौरान घर में शराब की खपत में वृद्धि हुई थी। लेकिन बीते दो तिमाहियों में दो बार पब, बार और रेस्टोरेंट में शराब की बिक्री बढ़ी है। अब इसकी बिक्री प्री-कोविड लेवल पर पहुंच गई है। विनोद गिरी का कहना है कि पब या रेस्टोरेंट में जा कर शराब पीने के पीछे भी आमदनी बढ़ने का इकोनोमिक्स ही है। जब उनकी आमदनी कम थी तो घर में ला कर शराब पीते थे। जब आमदनी बढ़ी तो बार में पहुंच कर शराब का शौक पूरा करने लगे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...