22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअधिक मास की शिवरात्रि पर बना है बेहद शुभ योग, इन उपायों...

अधिक मास की शिवरात्रि पर बना है बेहद शुभ योग, इन उपायों से प्रसन्‍न होंगे महाशिव

Published on

सावन में अधिक मास की शिवरात्रि 14 अगस्‍त को है। शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। आप उपवास रखकर इस दिन को और शुभ बना सकते हैं और भगवान शिव की कृपा भी आपको प्राप्‍त होगी। अधिक मास की शिवरात्रि के दिन इस बार सोमवार होने की वजह से यह तिथि और भी शुभ मानी जा रही है। यदि आप रुद्राभिषेक करवाना चाहते हैं या फिर भगवान शिव की पूजा से जुड़ा कोई अनुष्‍ठान करना चाहते हैं तो इस दिन करना बहुत ही शुभफलदायी होगा। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि से जुड़े कुछ खास उपाय।

आमदनी में वृद्धि के लिए उपाय
अगर काफी मेहनत और कोशिश के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। यानी कि आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है तो सावन अधिक शिवरात्रि के दिन अपने घर में पारद शिवलिंग की स्‍थापना करें और विधि विधान से किसी पुरोहित से पूजा करवाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी इनकम बढ़ने लगेगी।

मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए उपाय
मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए सावन की शिवरात्रि पर इस उपाय को करने से भगवान शिव आपसे बहुत प्रसन्‍न होंगे। 21 बेलपत्र को लेकर उसे अच्‍छे से धोकर साफ कर लें। ध्यान दें कि इसमें कोई भी कटा हुआ बेलपत्र नहीं होना चाहिए। न ही इस पर धारियां होनी चाहिए। इन बेलपत्रों को पूजा में प्रयोग करने से पहले कुछ देर इत्र मिले हुए जल में भिंगोकर रखें। उसके बाद इन बेलपत्रों पर पीले चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखें। उसके बाद शिव मंत्र का जप करते हुए एक-एक बेलपत्र शिवजी को चढ़ाएं। बेलपत्र का चिकना वाला हिस्‍सा शिवलिंग की तरफ रखें। इस उपाय से भोलेबाबा तक आपकी प्रार्थना शीघ्र पहुंचेगी और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

संतान की प्राप्ति के लिए उपाय
यदि आप काफी समय से संतान की प्राप्ति के लिए कोशिश कर रहे हैं और आपको इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपके लिए इस उपाय को करना बहुत ही शुभ हो सकता है। पानी में शक्‍कर डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवरात्र के दिन आटे की शिवलिंग की पूजा करें। इससे आपको जल्‍द ही खुशखबरी मिल सकती है।

धन में बरकत के लिए उपाय
बहुत अच्‍छी कमाई के बाद भी आपके घर में धन को लेकर बरकत नहीं होती और किचकिच रहती है तो सावन की शिवरात्रि पर धतूरे का उपाय करने से आपके घर में पैसों की बचत होने लगेगी। पूजा के बाद इस चढ़े हुए धतूरे को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर में धन के स्‍थान पर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन की बचत होने लगेगी और आपको रुका हुआ धन मिलेगा।

सुखी और दांपत्‍य जीवन के लिए उपाय
सुखी दांपत्‍य जीवन के लिए सावन की शिवरात्रि पर खास उपाय कर सकते हैं। इस दिन सुख समृद्धि पाने और वैवाहिक जीवन में सुख शांति पाने के लिए आप इस उपाय को कर सकते हैं। आपको यह करना है कि शिवरात्रि के दिन गाय के दूध में केसर मिलाकर इस दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में शांति स्‍थापित होगी और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...