9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedहमें खेद है... आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि अब टाटा ग्रुप की...

हमें खेद है… आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि अब टाटा ग्रुप की विस्‍तारा को मांगनी पड़ गई माफी?

Published on

नई दिल्‍ली

विस्तारा एयरलाइंस के ग्राहक सेवा केंद्रों में तकनीकी खराबी आई है। इसके चलते यात्र‍ियों को अधिकारियों से संपर्क करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। विस्तारा इस समस्या के जल्द समाधान के लिए काम कर रही है। एयरलाइंस ने इस बारे में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके पहले एयर इंडिया के साथ भी ऐसी ही समस्‍याओं का सामना करना पड़ा था। विस्‍तारा एयरलाइंस ने बताया है कि उसके ग्राहक सेवा केंद्रों में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण ग्राहकों को विस्तारा अधिकारियों से संपर्क करने में अधिक समय लग सकता है।

जल्‍दी होगा समस्‍या का समाधान
कंपनी ने आगे कहा क‍ि विस्तारा अपनी टेलीकॉम पार्टनर्स के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रही है। इस बीच, एयरलाइन ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग के लिए अनुरोध किया है। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

ऐसा तब हुआ है जब हाल में इस तरह की खबरें आई थीं कि टाटा समूह की एयर इंडिया (AI) में विस्तारा के विलय से पहले ही 2.7 लाख से ज्‍यादा यात्रियों के टिकट एयर इंडिया में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। 12 नवंबर, 2024 से विस्तारा की सभी उड़ाने AI के नाम से संचालित होंगी। टाटा समूह ने आश्वासन दिया है कि अगले कुछ महीनों तक विस्तारा के विमानों, क्रू मेंबर्स और ऑनबोर्ड सर्विस में कोई बदलाव नहीं होगा।

देश की प्रमुख एयरलाइन है व‍िस्‍तारा
विस्तारा भारत की एक प्रमुख एयरलाइन है जो टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उपक्रम है। इसे भारत में एक प्रीमियम एयरलाइन के रूप में जाना जाता है। यह यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा और आराम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विस्तारा के बेड़े में विभिन्न प्रकार के विमान हैं। इनमें एयरबस A320neo, एयरबस A321neo और बोइंग 737-800 शामिल हैं। ये विमान आधुनिक तकनीक से लैस हैं और यात्रियों को एक आरामदायक उड़ान अनुभव प्रदान करते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...