10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअडानी ने ट्रंप को जीत की बधाई में ऐसा क्‍या ल‍िखा ज‍िसका...

अडानी ने ट्रंप को जीत की बधाई में ऐसा क्‍या ल‍िखा ज‍िसका न‍िकाला जा रहा है मतलब?

Published on

नई दिल्‍ली

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्रंप को अटूट दृढ़ता, अदम्य साहस और अपने विश्वासों पर अडिग रहने वाले नेता बताया। अडानी ग्रुप तेजी से एक्‍सपैंशन कर रहा है। भारत के साथ वह देश-दुनिया में मौके तलाशने में लगा है। यही कारण है कि अडानी का डोनाल्‍ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ करना महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

अडानी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘अगर दुनिया में कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अदम्य साहस, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रंप हैं।’उन्होंने आगे कहा, ‘यह देखना शानदार है कि अमेरिकी लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और राष्ट्र के संस्थापक सिद्धांतों को बरकरार रखता है। 47वें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई।’

राष्‍ट्रपति चुनाव जीतकर रचा है इत‍िहास
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों से अधिक हासिल किए हैं। यह केवल दूसरा मौका है और पिछले 100 वर्षों में पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने एक बार हारने के बाद राष्ट्रपति पद जीता है। ग्रोवर क्लीवलैंड ने 1884 और 1892 में ऐसा किया था। अपने संबोधन में ट्रंप ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि वह तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि वह एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते।

फ्लोरिडा में अपने रनिंग मेट जेडी वेंस और परिवार के सदस्यों के साथ समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपनी अनुमानित जीत को ‘सभी समय का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन’ बताया। उनके मुताबिक, यह अमेरिका को फिर से महान बनाने में मदद करेगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...