9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
HomeUncategorizedWhatsApp, Telegram की बढ़ सकती मुश्किलें, PM की स्पीच का असर, COAI...

WhatsApp, Telegram की बढ़ सकती मुश्किलें, PM की स्पीच का असर, COAI ने की मांग

Published on

डेटा सिक्योरिटी को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है। अब इस मामले में COAI की भी एंट्री हो गई है। COAI चाहता है कि सरकार को इंडियन टेलीकॉम नेटवर्क में एंट्री और एग्जिट डेटा के लिए नियम बनाने चाहिए। इस पूरे प्रोसेस में OTT प्लेयर्स को भी शामिल करना चाहिए। COAI DG SP कोचर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है। उनका कहना है कि सरकार पहले ही डेटा सिक्योरिटी पर कई जरूरी कदम उठा रही है।

IMC के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइबर सिक्योरिटी की बात कही थी। कोचर का कहना है कि सरकार को सिक्योरिटी और इंडस्ट्री के लिए मानक तैयार करने चाहिए। भारत में अभी भी बहुत सारे टेलीकॉम नेटवर्क हैं जो अभी भी भारतीय कानून को फॉलो नहीं कर रहे हैं। ऐसे में COAI डिमांड करता है कि इनके लिए भी नियमों को बराबर कर दिया जाए। भारतीय नेटवर्क को लेकर ये साफ होना चाहिए कि उन्हें कैसे एंट्री और एग्जिट करनी है। भारत सरकार को तय करना चाहिए कि वह किसी एंट्री और एग्जिट करने की इजाजत देना चाहती है।

OTT एप्लीकेशन पर फैसला-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बात पर जोर दिया था और कहा था कि वैश्विक स्तर पर हमें देखना चाहिए कि साइबर सिक्योरिटी कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। पीएम की स्पीच के बाद डेटा सिक्योरिटी को लेकर डिबेट स्टार्ट हो गई थी। कोचर कहते हैं कि क्लाउड टेक्नोलॉजी पर भी काम किया जा सकता है। इससे भी काफी मदद मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे फ्रॉड होते हैं, ये अलग-अलग जगहों से होते हैं। कुछ फ्रॉड तो OTT एप्लीकेशन की मदद से भी किए जाते हैं।

COAI का कहना है कि टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और गूगल मीट की मदद से भी फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को इसका भी खास ध्यान रखना चाहिए। कम्युनिकेशन को लेकर भी आपको काफी सतर्क रहना चाहिए।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

शराब ठेकेदार का आत्महत्या से पहले का वीडियो कहा- साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांग रहीं आबकारी अधिकारी

देवास ।शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आबकारी अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते...

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...