9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedहांफती अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए चीन ने अब कहां किया...

हांफती अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए चीन ने अब कहां किया ‘अटैक’? चाहिए भारत वाली तेजी

Published on

नई दिल्‍ली

चीन को भारत जैसी आर्थिक रफ्तार चाहिए। इससे कम कुछ भी नहीं। अपनी हांफती अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए उसने पूरी ताकत झोंक दी है। खपत को बढ़ावा देने के लिए इसी के तहत अब उसने ब्‍याज दरों पर ‘अटैक’ किया है। चीन के सेंट्रल बैंक ने सोमवार को दो प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। चीन का लक्ष्य दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सुस्त खर्च को बढ़ावा देना है।

एक साल के लोन प्राइम रेट (LPR) को 3.35 फीसदी से घटाकर 3.1 फीसदी किया गया है। एलपीआर वह सबसे अच्‍छी बेंचमार्क दर है जिस पर बिजनेस और होम लोन दिया जाता है। इसी तरह चीन के सेंट्रल बैंक ने पांच साल के एलपीआर को 3.85 से घटाकर 3.6 कर दिया है। यह होम लोन के लिए बेंचमार्क रेट है।

इन दरों में जुलाई में की गई थी कटौती
इन दोनों दरों में आखिरी बार जुलाई में कटौती की गई थी। ये ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। चीन ने डेढ़ साल में अपनी सबसे धीमी तिमाही ग्रोथ दर्ज की है। इसके कुछ ही दिनों बाद यह कटौती की गई है। यह ड्रैगन के सामने आने वाली गंभीर आर्थिक समस्याओं को दिखाता है।

चीनी नेतृत्‍व इस साल पांच फीसदी की वार्षिक ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। लेकिन, यह टारगेट कमजोर खपत और देश के विशाल संपत्ति क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे कर्ज संकट से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

चीन का केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कदम उठा रहा है। उसने दो मुख्य ब्याज दरों में कटौती की है। इससे व्यवसायों और लोगों को कर्ज लेना आसान हो जाएगा। यह उम्मीद है कि इससे लोग और बिजनेस ज्यादा खर्च करेंगे और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

सुस्‍ती के दौर से गुजर रही है चीनी अर्थव्‍यवस्‍था
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है और विकास दर कम है। चीन की अर्थव्यवस्था को सुस्त खपत और प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चीन ने हाल में बड़े प्रोत्‍साहन का ऐलान किया था। एलपीआर को घटाने का उसका ताजा कदम भी ग्रोथ को बढ़ाने की कवायद का हिस्‍सा है।

भारत को चीन के इस कदम का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए। ड्रैगन के अनुसार ही उसे अपनी नीतियां बनानी चाहिए। भारत को अपने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नए बाजार भी तलाशने की जरूरत है। इसके लिए अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करना होगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...