10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं चीन के 'अंबानी' हुइ का यान, एक गलती ने कर...

कौन हैं चीन के ‘अंबानी’ हुइ का यान, एक गलती ने कर दिया कंगाल, स्वाहा हुई 3.12 लाख करोड़ की दौलत

Published on

नई दिल्ली

कोरोना की मार झेल रहे चीन और उसके कारोबारियों के लिए पिछले दो-तीन साल किसी बुरे सपने के कम नहीं है। चीन की अर्थव्यवस्था डमगमाई गई है तो वहीं चीनी कारोबारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसी ही बर्बादी चीन के कारोबारी हुइ का यान के साथ हुई है। चीन की सरकार के साथ पंगा लेना इतना महंगा पड़ा कि इस कारोबारी ने अपनी 93 फीसदी संपत्ति गंवा दी। जो कभी एशिया पर राज करता था, आज वो 300 करोड़ से भी अधिक के कर्ज में डूबा हुआ है। उसने अपनी संपत्ति का 93 फीसदी हिस्सा तक गंवा दिया है। पांच सालों में उनकी संपत्ति 39 अरब डॉलर यानी करीब 3.12 लाख करोड़ रुपये घट गई।

कौन हैं चीनी बिजनसमैन हुइ का यान
चीन के रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान के लिए मुश्किल दौर है। पांच सालों में उनकी संपत्ति 42 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर महज 3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। 64 साल के हुइ का यान का जन्म 9 अक्टूबर 1958 में हुआ था। शुरूआत में उन्होंने एक स्टील फैक्ट्री में बतौर टेक्नीशियन 10 साल तक काम किया। पढ़ाई के साथ-साथ वो नौकरी करते रहे। उनके पिता एक रिटायर सैनिक थे, जिन्होंने चीनी सेना को अपनी सेवा दी। 1996 में उन्होंने अपना काम करने के बारे में सोचा और कंपनी की नींव रखी। उन्होंने Jinbi Garden में पहला काम किया।

800 से ज्यादा प्रोजेक्ट
उनकी कंपनी ने 800 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम किया। 300 शहरों में उनकी कंपनी का विस्तार है। एक वक्त था जब वो एशिया के दूसरे सबसे धनी उद्योगपति हुआ करते थे। चाइना एवरग्रांडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान कभी चीन के सबसे अमीर और प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल थे, लेकिन सरकार के साथ उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे। एक ब्रिज बनाने के कारण विवाद ऐसा बढ़ा की उन्होंने अपनी 93 फीसदी संपत्ति गंवा दी। पांच सालों में उनकी संपत्ति 39 अरब डॉलर यानी करीब 3.12 लाख करोड़ रुपये घट गई। साल 2017 में उनका कुल नेटवर्थ 42 अरब डॉलर था। अब वो गिरकर मात्र 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

गंवा दी 93 फीसदी संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक चीन की रियल एस्टेट कंपनी की संपत्ति 5 साल पहले जहां 42 अरब डॉलर थी। वो इस समय गिरकर मात्र 3 अरब डॉलर रह गई है। उनपर 300 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। जो कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे, वो आज सबसे बड़े कर्जदार हैं। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपना घर, प्राइवेट जेट, प्रॉपर्टी सब बेच दिया। गौरतलब है कि उनकी कंपनी में करीब 2 लाख लोग कम करते हैं। चीन के उद्योगपतियों का बुरा हाल है। केवल यान ही नहीं एसएमएच की रिपोर्ट के मुताबिक शिमाओ ग्रुप के हुई विंग मऊ भी कर्ज में डूबे है। इसके अलावा ग्वांगझू आर एंड एफ कंपनी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...