9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedCNG कारों से क्यों दूरी बना रहे लोग? बिक्री में बड़ी गिरावट...

CNG कारों से क्यों दूरी बना रहे लोग? बिक्री में बड़ी गिरावट की आशंका

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना काल में लॉकडाउन समेत कई तरह के प्रतिबंधों के लगने से कारों समेत पूरे वाहन बाजार (को भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद डिमांड बाजार में लौटी तो सेमीकंडक्टर संकट के चलते प्रोडक्शन घट गया और कारों पर महीनों लंबी वेटिंग ने इनकी बिक्री में डेंट लगा दिया. अब सेमीकंडक्टर की सप्लाई सामान्य हो रही है, तो तेजी से बढ़ते CNG सेगमेंट को झटका लगने की आशंका है. इसकी वजह है कि बीते एक साल में पेट्रोल-डीजल के दाम तो तकरीबन एक ही स्तर पर जमे हुए हैं. लेकिन इन 12 महीनों में CNG की कीमत 70 फीसदी तक बढ़ गई है.

इसके चलते लोग कंपनी फिटेड CNG कारों से परहेज कर रहे हैं. इस बढ़ोतरी के असर से आशंका है कि कारों समेत तमाम तरह के CNG वाहनों की बिक्री इस साल अनुमान के मुकाबले 25-30 फीसदी कम रह सकती है.

अनुमान से 2 लाख कम रहेगी CNG वाहनों की बिक्री
वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत से पहले ऑटो इंडस्ट्री को इस साल करीब साढ़े सात लाख CNG वाहनों की बिक्री की उम्मीद थी. लेकिन जिस तरह से अप्रैल में CNG के दाम बढ़े हैं और अब नेचुरल गैस के दाम आगे भी इजाफे का संकेत दे रहे हैं, उसे देखते हुए इस साल के लिए ऑटो कंपनियों ने अपने प्रोडक्शन टारगेट घटा दिए हैं. अब उद्योग को उम्मीद है कि इस साल ज्यादा से ज्यादा साढ़े पांच लाख CNG से चलने वाले वाहन ही वो बेच पाएंगे. हालांकि, ये आंकड़ा अभी भी 2021-22 के 2.61 लाख CNG से चलने वाले वाहनों की बिक्री के मुकाबले करीब दोगुना है.

अक्टूबर में 15 रुपये महंगी हो जाएगी CNG!
नेचुरल गैस के दाम सरकार साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर में तय करती है. एक अप्रैल को प्राकृतिक गैस के दाम को बढ़ाकर 6.10 डॉलर/ MMBTU किया गया था. लेकिन अब आशंका है कि एक अक्टूबर से ये कीमत बढ़कर 9/ MMBTU हो सकती है. इसका मतलब ये हुआ कि कीमतों में 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है.

यही नहीं गहरे क्षेत्रों से निकाले जानी वाली नैचुरल गैस का दाम तो 9.92 डॉलर/ MMBTU से बढ़ाकर 12 डॉलर/ MMBTU किया जा सकता है. अगर प्राकृतिक गैस का दाम एक डॉलर बढ़ता है, तो सीएनजी 4.5 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो जाती है. ऐसे में तीन डॉलर के करीब नेचुरल गैस के महंगा होने पर सीएनजी 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो सकती है.

CNG की रनिंग कॉस्ट बढ़ने से होगा नुकसान!
अप्रैल के पहले तक कंपनी फिटेड CNG कार का एक किलोमीटर चलने का खर्च 1.60 रुपए प्रति किलोमीटर था. लेकिन इसके बाद जिस तरह से CNG के दाम लगातार बढ़े हैं, उसके बाद अब ये खर्च दिल्ली में बढ़कर 2.70 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है. ऐसे में लोगों की जेब पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि ये खर्च अभी भी पेट्रोल-डीजल कार के मुकाबले अभी भी करीब आधा है.

पेट्रोल-डीजल कार की रनिंग कॉस्ट 5.30 रुपये प्रति किलोमीटर से मामूली घटकर पांच रुपये किलोमीटर रह गई है. वैसे तो पेट्रोल-डीजल और CNG के बीच दाम का अंतर देश के अलग अलग शहरों के रेट के हिसाब से तीन रुपये से लेकर 15 रुपये तक है. लेकिन CNG का माइलेज 30 फीसदी तक ज्यादा होने की वजह से रनिंग कॉस्ट में कमी आती है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...