5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने क्‍यों बदला इन आंकड़ों को जारी करने का समय, कैसे...

सरकार ने क्‍यों बदला इन आंकड़ों को जारी करने का समय, कैसे पड़ेगा फर्क, इस कदम का मकसद क्‍या?

Published on

नई दिल्‍ली

भारत सरकार ने तिमाही जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़े जारी करने के समय में बदलाव किया है। अब ये आंकड़े शाम 4:00 बजे जारी होंगे। इससे पहले सरकार ने महंगाई और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े भी शाम 5.30 बजे के बजाय शाम 4 बजे जारी करने का फैसला किया था। आमतौर पर जीडीपी के आंकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) हर तिमाही के आखिरी दिन शाम 5.30 बजे जारी करता रहा है।सरकार ने कहा कि नया समय भारत के प्रमुख वित्तीय बाजारों के बंद होने के समय के साथ मेल खाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि जीडीपी आंकड़े जारी होने से सक्रिय व्यापार प्रभावित न हो।

29 नवंबर को जारी होंगे आंकड़े
सरकार का कहना है कि यह एडजस्‍टमेंट डेटा प्रसार में पारदर्शिता और पहुंच के प्रति MoSPI की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस तरह अब अगले जीडीपी अनुमान 29 नवंबर, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए शाम 4:00 बजे जारी किए जाएंगे।

क्‍या हो सकते हैं इस कदम के फायदे?
जीडीपी आंकड़े जारी होने के तुरंत बाद ही बाजार इनका विश्लेषण करना शुरू कर देते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। समय में बदलाव के चलते बाजारों के पास विश्लेषण के लिए अधिक समय होगा। इससे उनकी प्रतिक्रियाएं अधिक तार्किक और सूचना पर आधारित हो सकती हैं। कई देश अपने जीडीपी आंकड़े लगभग एक ही समय पर जारी करते हैं। इस बदलाव से भारत के आंकड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी किए जाने वाले आंकड़ों के साथ अधिक तालमेल में होंगे।

इसके अलावा अधिक समय मिलने से मीडिया संस्थानों के पास आंकड़ों का गहन विश्लेषण करने और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने का मौका मिलेगा। इससे आम जनता को जीडीपी के बारे में बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।कुल म‍िलाकर जीडीपी अनुमान जारी करने के समय में बदलाव एक सकारात्मक कदम है जो भारत की आर्थिक आंकड़ों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...