9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedरॉकेट की तरह क्यों भाग रहा MRF का शेयर? जानिए क्या निवेश...

रॉकेट की तरह क्यों भाग रहा MRF का शेयर? जानिए क्या निवेश करने का है सही मौका

Published on

नई दिल्ली

टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) ने आज रेकॉर्ड बना दिया है। एमआरएफ के एक शेयर की कीमत एक लाख रुपये के पार चली गई है। देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एमआरएफ पहली कंपनी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी शेयर में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। यह लॉन्ग टर्म में 1,50,000 रुपये तक जा सकता है। नियर टर्म में यह 1.15 हजार रुपये और दिवाली तक 1.25 लाख रुपये तक जा सकता है। डेटा के मुताबिक देश में कम से कम 15 स्टॉक ऐसे हैं जो 10,000 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई पर एमआरएफ का शेयर 1.37% चढ़कर 52 हफ्तों के नए हाई लेवल 100,300 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। इससे पहले मई में एमआरएफ के शेयर महज 66.50 रुपये कम रहने के कारण एक लाख का आंकड़ा नहीं छू पाये थे। हालांकि आठ मई को वायदा बाजार में मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण इस स्तर को एमआरएफ के शेयर पार कर गए थे।

क्या निवेश का है सही मौका
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी शेयर काफी हाई वैल्यूएशन पर है। ऐसे में यह महंगा स्टॉक है। अभी कुछ दिन इंतजार करना अच्छा रहेगा। वहीं जिनके पास यह शेयर हैं वह प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, स्टॉक में केवल एक बाय कॉल, दो होल्ड और 8 सेल कॉल हैं। शेयर पर 12 महीनों का टारगेट प्राइस 84047 रुपये है। यह इसके मौजूदा लेवल से 16 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है।

इस वजह से बढ़ रहे दाम
एमआरएफ के शेयरों में तेजी की वजह इसका शानदार वाल्यूम है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एमआरएफ के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर बढ़ा है। शेयर में अच्छी खरीदारी की वजह से भी तेजी आई है। बता दें कि भारत में एमआरएफ उच्चतम मूल्य टैग वाले शेयरों की सूची में सबसे ऊपर है। हनीवेल ऑटोमेशन, जिसके शेयर आज 41,152 रुपये के भाव पर बेचे जा रहे थे, यह सूची में दूसरे स्थान पर है, इसके बाद पेज इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, 3 एम इंडिया, एबोट इंडिया, नेस्ले और बॉश हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...