9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइतना क्यों गिर रहा है शेयर बाजार? आपका भी यही सवाल.. ये...

इतना क्यों गिर रहा है शेयर बाजार? आपका भी यही सवाल.. ये तीन बड़े कारण

Published on

नई दिल्ली,

इतना क्यों गिर रहा है शेयर बाजार? अब लगभग हर छोटे-बड़े निवेशक के मन यही सवाल उठ रहा है, क्योंकि पिछले 3 से 4 वर्षों के दौरान रिटेल निवेशकों को इस तरह की गिरावट से सामान नहीं हुआ था. आंकड़ों के लिहाज कोविड काल के बाद अक्टूबर-2024 यानी मौजूदा महीना शेयर बाजार के लिए सबसे खराब साबित हुआ है. ऐसे में निवेशकों का घबराना स्वाभाविक है.

दरअसल, निवेशकों को अब हर एक दिन भारी पड़ रहा है, क्योंकि उम्मीद यही रहती है कि अब गिरावट थमेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है, गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex शुरुआत में 135 अंक उछला, लेकिन कुछ ही देर में फिसल गया. दोपहर ढाई बजे सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 80000 के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी (Nifty) 54 अंक गिरकर 24380 के आसपास ट्रेड कर रहा है.

आंकड़ों के देखें को चंद हफ्ते की गिरावट में सेंसेक्स करीब 6000 अंक टूट चुका है, जबकि निफ्टी करीब 1900 अंक साफ हो चुका है. ऐसे में, निवेशकों का धैर्य में जवाब दे रहा है. इस दौरान सबसे ज्यादा मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों की पिटाई हुई है. तमाम चर्चित शेयर अपने हाई से 40 से 50 फीसदी तक नीचे आ गए हैं. उदाहरण देखें तो OLA Electric के शेयर गिरकर 80 रुपये पर आ गया है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई 156 रुपये है. NHPC के शेयर करीब 35%, BEML के शेयर 35 फीसदी, वोडा-आइडिया के शेयर 50 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं.

अब सवाल उठता है कि आखिर में बाजार इस तरह से क्यों गिर रहा है, और कहां जाकर सपोर्ट ले सकता है. जानकारों की मानें तो बाजार में इस बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य तौर पर तीन कारण है, इसमें सबसे बड़ा कारण दूसरी तिमाही के नतीजे हैं.

पहला कारण- उम्मीद के मुताबिक दूसरी तिमाही के नतीजे नहीं आने की वजह से वैसे शेयरों की जमकर पिटाई हो रही है, जो कमजोर नतीजे पेश कर रहे हैं. जिससे शेयर बाजार का सेंटीमेंट लगातार बिगड़ते जा रहा है. खासकर ऑटो सेक्टर, FMCG और कुछ टेक कंपनियों के रिजल्ट ने बाजार को तगड़ा झटका दिया है.

दूसरा कारण- विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं, जबकि उस अनुपात घरेलू निवेशक खरीदारी नहीं कर रहे हैं, कुछ महीने पहले तक ऐसा होता था कि जब भी FII की तरफ से बिकवाली होती थी, तो घरेलू निवेश की तरह से बड़ी खरीदारी देखने को मिल जाती थी. लेकिन इस बार वैसा नहीं हो रहा है. पिछले एक महीने में FII भारतीय बाजार से करीब 1 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. दरअसल, चीन में लगातार आर्थिक पैकेज की घोषणा होने से कुछ विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसे निकालकर चीन की तरह रुख कर रहे हैं, जिससे बाजार में गिरावट हावी हो रहा है.

तीसरा कारण: पिछले एक-डेढ़ साल में फंडामेंटली स्टॉक्स में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली, लेकिन भीड़ में कुछ ऐसे शेयर भी खूब भागे, जिसके बढ़ने के कोई खास कारण नहीं थे. खासकर सरकारी कंपनियां के शेयर, रेलवे शेयर, न्यू टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर और सरकारी बैंकों के शेयरों में खूब तेजी देखने को मिली थी. जो कि ग्रोथ के मुकाबले काफी ज्यादा था. खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में कुछ शेयर बेतहाशा भागे थे, अब ऐसे शेयरों की खूब पिटाई हो रही है. खासकर महंगे वैल्यूवेशन वाले शेयरों में बिकवाली हावी है, और ऐसे शेयर अपने हाई 50 फीसदी तक टूट चुके हैं. कहां थम सकती है गिरावट? जानकारों की मानें बाजार बिकवाली जोन में है, निफ्टी पहला सपोर्ट 24000 अंक पर है, उसके बाद मजबूत सपोर्ट 23800 अंक पर है, जहां से बाजार का मूड बदल सकता है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...