10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसोना क्‍या अभी और चढ़ेगा, कितने रिटर्न की उम्‍मीद? एक्‍सपर्ट्स ने बताया...

सोना क्‍या अभी और चढ़ेगा, कितने रिटर्न की उम्‍मीद? एक्‍सपर्ट्स ने बताया एक साल का सीन

Published on

नई दिल्‍ली

विशेषज्ञों का अनुमान है कि संवत 2081 में सोना 15-18 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। इसकी वजह है मजबूत इकोनॉमिक फैक्‍टर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग। दिवाली से शुरू हुए संवत 2081 को भारतीय निवेशक बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। यह हिंदू कैलेंडर के नए वित्त वर्ष की शुरुआत है। विश्लेषकों के मुताबिक, सोने और चांदी का प्रदर्शन पिछले संवत 2080 में मजबूत रहा है। संवत 2081 के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। पिछले साल सोने और चांदी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे इस साल भी निवेशकों को इनमें अच्छी कमाई की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में सुधार और निवेशकों का सुरक्षित विकल्पों की ओर रुझान बढ़ने से सोने में तेजी की उम्मीद है।

सकारात्मक आर्थिक कारकों और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते संवत 2081 में सोना 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया। दिवाली के दिन शुरू हुआ संवत 2081 हिंदू कैलेंडर में एक नए वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इसलिए भारतीय निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है। विश्लेषकों ने कहा कि सोने और चांदी का प्रदर्शन पिछले संवत 2080 में मजबूत रहा है। संवत 2081 के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक कारकों में बदलाव की स्थिति में निवेशकों को मामूली लाभ भी मिल सकता है।

कई एसेट क्‍लास से सोने का प्रदर्शन बेहतर
एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसीडेंट जतिन त्रिवेदी ने बताया, ‘संवत 2081 में सोने के लिए संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कम से कम 10 फीसदी की तेजी तो रहेगी। अगर आयात शुल्क में कटौती से खरीदारी में तेजी जारी रहती है तो सोना 15-18 फीसदी तक महंगा हो सकता है।’ सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई परिसंपत्ति वर्गों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

प‍िछले साल कीमतों में 40% का आया उछाल
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और वैश्विक ब्याज दर नीतियों में बदलाव से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। भू-राजनीतिक जोखिमों और भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी की। इसके चलते पिछले साल इसकी कीमतों में 40 फीसदी तक की ग्रोथ हुई। दूसरी ओर, चांदी में संवत 2080 के दौरान जोरदार उछाल आया और इस औद्योगिक धातु की कीमत करीब 40 फीसदी बढ़ गई। विशेषज्ञों ने कहा कि रिन्‍यूएबल एनर्जी प्रतिबद्धताओं के कारण चांदी की मांग में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...