26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'रातभर सो नहीं पाऊंगा...', आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अनोखे होटल का...

‘रातभर सो नहीं पाऊंगा…’, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अनोखे होटल का वीडियो

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया में कई ऐसा होटल और रिसॉर्ट हैं जो लोगों को अनोखा अनुभव देने के लिए जाने जाते हैं. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक अनोखे होटल रूम का वीडियो शेयर किया है. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. दरअसल ये वीडियो एक भव्य अंडरवाटर होटल का है.

सी लेवल से 16 फीट नीचे होटल
मालदीव में स्थित इस अंडरवॉटर होटल को द मुराका कहा जाता है. सी लेवल से 16 फीट नीचे स्थित, मुराका समुद्री जीवन के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य के साथ, समुद्र की सतह के नीचे रहने का एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है.

‘मैं तो यहां सो नहीं पाऊंगा’
हालाँकि, इसके आकर्षण के बावजूद, महिंद्रा ने कहा मैं तो यहां रात बिताने की हिम्मत न करूं. उन्होंने मज़ाकिया ढंग से कहा कि वह ऐसी जगह पर संभवतः रात भर जागते रहेंगे और देखते रहेंगे कि कहीं कांच में दरार तो नहीं आ गई.

‘कांच की छत में दरारे तलाशता रहूंगा’
एक ट्विटर पोस्ट में, महिंद्रा ने लिखा, “मुराका मालदीव का और दुनिया का पहला अंडरवाटर होटल सुइट है. मुझे यह पोस्ट इस सुझाव के साथ भेजा गया था कि यहां रुकने से वीकेंड सबसे आरामदायक होगा. ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं लगता ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे नींद की झपकियाँ आएँगी… मैं कांच की छत में दरारों की तलाश में जागता रहू जाऊंगा.’

क्या बोले ट्विटर यूजर्स?
महिंद्रा द्वारा साझा किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और लोगों ने इसपर मिक्स्ड रिएक्शन दिए. कई लोगों ने कहा आप ठीक कह रहे हैं तो कुछ ने कहा – नहीं ये बहुत आनंददायक और आरामदायक जगह है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...