14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमनोज बाजपेयी की करोड़ों की जमीन पर कसेगा कानूनी श‍िकंजा? एक्‍टर पर...

मनोज बाजपेयी की करोड़ों की जमीन पर कसेगा कानूनी श‍िकंजा? एक्‍टर पर उत्तराखंड के भू-कानून के उल्‍लंघन का आरोप

Published on

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी सुर्खियों में छा गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जो करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी, वह राज्य के भू-कानून के मानकों के मुताबिक नहीं, जिस कारण अब सरकार कोई सख्त कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां की जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा न हो, इसके लिए राज्य सरकार कोई कानून बनाने के बारे में भी सोच रही है।

दरअसल, साल 2021 में मनोज बाजपेयी ने लमगड़ा ब्लॉग में जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। लेकिन अब उसकी जांच हुई तो पता चला है कि वह भू-कानून से बाहर है। अब जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले कोर्ट और सरकार की इजाजत लेना जरूरी होगा। खबर ये भी है कि उत्तराखंड सरकार पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्टर ने जो जमीन ली है, जितने एरिया में उनका मालिकाना हक है, वह जमीन के नियमों का पालन कर रही है या नहीं।

मनोज बाजपेयी ने क्यों खरीदी थी जमीन?
बता दें कि ‘फैमिली मैन’ एक्टर ने 2021 में मेडिटेशन और योग सेंटर के डेवलेपमेंट के लिए कपकोट में करीब 2,160 वर्ग फीट की जमीन खरीदी थी। लेकिन लोकल लोगों का कहना है कि तीन साल बीत गए हैं लेकिन अब तक इस जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। यह जस की तस पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने 27 सितंबर को आदेश जारी कर कहा था कि बाहरी लोग निकाय क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन बिना इजाज के नहीं खरीद सकेंगे। इस पर बैन लगाया जाएगा।

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म और वेब सीरीज
बता दें कि मनोज बाजयेपी जल्द ही ‘फैमिली मैन 3’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह शेखर कपूर के साथ फिल्म ‘मासूम’ की शूटिंग करेंगे। उनके साथ शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह भी होंगे। आखिरी बार उन्हें ‘जोरम’ और ‘भैया जी’ में देखा गया था। उनकी वेब सीरीज ‘किलर सूप’ भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। और ‘साइलेंस 2’ जी5 पर आई थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...