13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedवाह उस्ताद! जाकिर हुसैन ने छेड़ी सुरों की ऐसी ताल, गदगद हुए...

वाह उस्ताद! जाकिर हुसैन ने छेड़ी सुरों की ऐसी ताल, गदगद हुए आनंद महिंद्रा

Published on

नई दिल्ली

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा आए दिन कोई न कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो जो भी वीडियो शेयर करते हैं लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फालोइंग है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग आनंद महिंद्रा को फॉलो करते हैं। आनंद महिंद्रा ने रविवार को एक और वीडियो शेयर किया है। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महशूर तबला वादक जाकिर हुसैन अपने मुंह से तबले की धुन निकालते हुए दिख रहे हैं। जाकिर हुसैन के साथ दो विदेशी भी नजर आ रहे हैं। ये जाकिर हुसैन के साथ ताल से ताल मिला रहे है।

आनंद महिंद्रा ने पिछले दिनों ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। इसमें एक शख्स किचन में जुगाड़ से ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करता नजर आ रहा था। यह वीडियो भी आनंद महिंद्रा को खूब पसंद आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके तारीफ की थी। 52 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था। इसे लाखों लोगों ने देखा था।

लोगों को खूब आ रहा पसंद
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियाे शेयर किया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन और अद्भुत विक्कू विनायकराम अपने एक ट्रैक के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह इसे बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस वीडियो को अभी तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 16 सेकेंड के इस वीडियो को डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे लोग एक दूसरे को खूब शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा को सबसे ज्यादा युवा फालो करते हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...