16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeभोपालMP: मंदसौर में चायवाले की पत्नी ने चप्पल से की डेप्युटी कलेक्टर...

MP: मंदसौर में चायवाले की पत्नी ने चप्पल से की डेप्युटी कलेक्टर की पिटाई, वीडियो वायरल

Published on

मंदसौर

एमपी में निर्वाचन ड्यूटी पर जा रहे डेप्युटी कलेक्टर अरविंद माहौर के साथ एक दंपती ने मारपीट की है। महिला ने डेप्युटी कलेक्टर की पिटाई चप्पल से की है। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि जिसकी पिटाई कर रहे हैं वह डेप्युटी कलेक्टर हैं तो दोनों माफी मांगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर डिप्युटी कलेक्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। डेप्युटी कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

डेप्युटी कलेक्टर अरविंद माहौर मंदसौर स्थित अपने घर से निर्वाचन ड्यूटी में पिपलियामंडी जा रहे थे। बाइक पर सवार दो नाबालिग उम्र के लड़के महू-नीमच हाईवे स्थित होम गार्ड ऑफिस के पास तेज गति से बाइक चलाकर कटबाजी कर रहे थे। यह जानलेवा भी साबित हो सकता था। दोनों ये सब कुछ डिप्युटी कलेक्टर की गाड़ी के सामने कर रहे थे। इस दौरान उन्हें समझाने के लिए डेप्युटी कलेक्टर गाड़ी से नीचे उतरे।

इस दौरान सड़क की दूसरी तरफ मौजूद चाय बेचने वाला वहां पहुंचा। इसके बाद डेप्युटी कलेक्टर से उलझ पड़े। साथ ही उनके साथ बहस करने लगे। इस पर डेप्युटी कलेक्टर ने कहा कि आप बीच में नहीं पड़े। इसके बाद दोनों का पारा चढ़ गया। चाय बेचने वाले दंपती ने डेप्युटी कलेक्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने चप्पल से पिटाई भी कर दी। चुनाव के लिए जा रहे पत्रकारों ने इसका वीडियो बनाया और कंट्रोल रूम को खबर दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

पिटाई कर रहे दंपती को पत्रकारों ने बताया कि तुम जिनसे उलझ रही हो यह डेप्युटी कलेक्टर हैं। इसके बाद दंपती के तेवर ठंडे पड़े। बाद में दोनों के तेवर शांत हुए और माफी मांगने लगे, कहा कि हम से गलती हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने में ले गई। वहीं, प्रशासन ने घटना के बाद चाय वाले की गुमटी को तोड़ दिया है। वह गुमटी अवैध रूप से लगी थी।

वहीं, डेप्युटी कलेक्टर की रिपोर्ट पर वाई डी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर झरिया और भवना झरिया के पर भादवि धारा 353, 332, 186, 323, 294, 506, 34 प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...