25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Home'भाबीजी घर पर हैं' के मलखान का 41 की उम्र में निधन,...

‘भाबीजी घर पर हैं’ के मलखान का 41 की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

Published on

टीवी के फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. 41 साल के दीपेश के अचानक हुए निधन से शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रोहिताश गौड़ ने जताया दुख
सीरियल में मोहनलाल तिवारी के किरदार को निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘आज हमारा शूट पर जाने का टाइम थोड़ा लेट था. तो मुझे लगता है कि वह अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे. यही उनका फिटनेस रूटीन था. लेकिन खेलते हुए वह अचानक से गिर करके बेहोश गए. हम सभी के लिए यह बड़ा झटका था.’रोहिताश ने आगे बताया, ‘दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे. वह फिटनेस फ्रीक थे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपने इमोशंस को बयां करूं. हम सभी, हमारी पूरी टीम फिलहाल उनके घर पर हैं.’

प्रोड्यूसर बोले परिवार की तरह थे दीपेश
रोहिताश के अलावा सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय और बिनैफर कोहली ने भी दीपेश के जाने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी हमारे प्यार दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से बेहद दुखी और शॉक हैं. वह भाबीजी घर पर हैं के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे. वह हमारे परिवार की तरह थे. हम सभी उन्हें बेहद मिस करेंगे. उनके परिवार को हमारी तरफ संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

पीछे छोड़ गए हैं बीवी और डेढ़ साल का बच्चा
दीपेश भान को मलखान के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था. उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के अलावा ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘एफआईआर’ समेत ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शो में काम किया था. जानकारी के मुताबिक, दीपेश दिल्ली पढ़ाई करने के बाद साल 2005 में मुंबई आ गए थे. उन्होंने शादी मई 2019 को दिल्ली में शादी की थी. जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...