22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिचीन पर नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता, किसी की नीति खराब...

चीन पर नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता, किसी की नीति खराब हो सकती है नीयत नहीं, बोले राजनाथ सिंह

Published on

नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना की शहादत को याद किया। जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राजनाथ सिंह ने 1962 में चीन की कार्रवाई का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत सारे लोग जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करते हैं। मैं भी एक विशेष राजनैतिक दल से आता हूं, मैं भारत के किसी भी प्रधानमंत्री के आलोचना नहीं करना चाहता। साथ ही मैं किसी भी प्रधानमंत्री की नीयत पर सवालिया निशान नहीं लगाना चाहता। उन्होंने कहा कि नीयत में किसी की खोट नहीं हो सकता है। सिंह ने कहा कि आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।

देश के लिए शहीद होने वालों को नमन
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वालों को याद कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने हमेशा देश के लिए यह सर्वोच्च बलिदान दिया है। 1999 के युद्ध में हमारे कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, मैं उन्हें नमन करता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि करगिल विजय, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है।

सेना का देश की एकता, अखंडता बरकार रखने में बड़ा योगदान
रक्षामंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में सेना का बड़ा योगदान है। रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में ब्रिगेडियर उस्मान का जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने जम्मू के झंगड पर भारत का झंडा फहराने की दृढ़ता की मिसाल दी। रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर का मौजूदा स्वरूप को बनाए रखने में सेना के योगदान की तारीफ की।

Latest articles

भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सवा लाख के डोडा चूरा के साथ रायसेन के दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान को कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार रात एक भीषण...

नई कार खरीदने भोपाल जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बुआ-भतीजे की मौत, 10 घायल

भोपाल। नई कार खरीदने की खुशी लेकर इंदौर से भोपाल जा रहा एक ही...

स्पीड पोस्ट में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त: डाक विभाग पर लगाया 8 हजार का जुर्माना, कहा- प्रीमियम सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, भोपाल (बेंच क्रमांक-1) ने स्पीड पोस्ट सेवा में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...