20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सवा लाख के डोडा चूरा...

भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सवा लाख के डोडा चूरा के साथ रायसेन के दो तस्कर गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 26.599 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार, 16 जून की देर रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि आकृति एक्वा सिटी के पास दो संदिग्ध युवक बैग में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर किसी को सप्लाई करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित कीर (24) और आर्यन कीर (19) दोनों निवासी ग्राम घाटपिपलिया, थाना सुल्तानपुर (जिला रायसेन) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके बैग से डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसके संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले में मिसरोद पुलिस ने अपराध क्रमांक 352/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और शहर में इसके मुख्य खरीदार कौन-कौन हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...